RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पूर्व विधायक स्व धर्मपाल सिंह का 11वां पुण्यतिथि समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जनवरी।स्व धर्मपाल सिंह फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम कुमार मुनु की अध्यक्षता में पूर्व विधायक स्व धर्मपाल सिंह का 11वां पुण्यतिथि समारोह मनाया गया।जिसका संचालन यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया, उद्घाटन जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष भीम पटेल एवं लोजपा(रामविलास)के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया। राजेश्वर पासवान ने कहा कि धर्मपाल सिंह एक समाजवादी नेता थे जो समाजिक समरसता और आर्थिक विषमता के लिए सदन से लेकर सड़कआंदोलन करते रहे।वे शुरुआती दौर में एक अच्छे फुटबॉल के खिलाड़ी थे उन्होंने विधायक बनने के बाद भी खिलाड़ियों को खेलने के प्रेरणा देते थे।उन्होंने संजय विचार मंच से अपनी राजनीति शुरू करते हुए राष्ट्रीय जनता दल तक अपना राजनीति यात्रा तय किया था स्वर्गीय धर्मपाल सिंह फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम कुमार मुन्नू ने कहा कि विधायक हमेशा गरीब गुरबा के सेवा में लगे रहते थे उनके पास उच्च नीच छुआ छूत के लेश मात्र भवना नहीं रहती थी अपने पेंशन के पैसा से गरीबो के दरीऔर कम्बल लेकर बांटते थे।
सम्बोधित करने वाले लोगो मे निर्मल सिंह शक्रवार,सुरेंद्र आज़ाद अजित सिंह,माया चन्द्रवंसी ,बन्सलयाक शर्मा डॉ परवीन कुमार वोटर शिप पार्टी के नेता रामजी यादव आज़ाद भीम आर्मी के नेता सुरेश यादव राजद नेता सुदर्शन यादव कामेश्वर यादव उर्फ लादेन साहेब गांगुली यादव रजनीश यादव धनंजय यादव अशोक यादव युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष पिंटू तिवारी लोजपा संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष राजेश शाहू लोजपा श्रम प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद मुखिया छात्र लोजपा के जिला अध्यक्ष विकास सिंह लोजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार लोजपा के जिला महासचिव बिरमनी सिंहरबिन्द्र रजक छथू प्रसाद बुटन यादव अरविंद ओझा मीडिया प्रभारी संजू पासवान प्रकाश पासवान अमर पासवान संजय प्रसाद आदि रहे।

Related posts

बक्सर डीएम ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र, आरा में 12वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:मां की खिदमत करने वालों को अल्लाह जन्नत अदा करेगा:हाफिज अमजद राजा

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवी मुंबई में इस्कॉन के श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोपाल:महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की समृद्धि और विकास का आधार: उप-मुख्यमंत्री

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार के मोकामा क्षेत्र में मध्याह्न भोजन करने से 100 से अधिक बच्चों के बीमार होने की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया

rktvnews

Leave a Comment