RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मां की खिदमत करने वालों को अल्लाह जन्नत अदा करेगा:हाफिज अमजद राजा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 मार्च।पकड़ी मस्जिद में पवित्र रमजान के उपलक्ष्य में तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई।मस्जिद के इमाम हाफिज व कारी मो. काशिफ रजा मदनी ने तरावीह की नमाज पढ़ाई। जिसमें इस्लाम के सिद्धांतों और माता-पिता की सेवा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाफिज अमजद राजा उर्फ मक्की ने कहा कि मां की खिदमत करने वालों को अल्लाह जन्नत अता करेगा। जब तक माता-पिता का साया हमारे सिर पर है, समझो हमारे पास रोशनी है। उन्होंने कहा कि जो लोग रमजान के मुबारक महीने में कुरान-ए-पाक की ज्यादा से ज्यादा तिलावत करते हैं और शरीयत के वसूलों पर चलते हैं, वही लोग वास्तव में जन्नती होंगे।मौलाना मुफस्सिर ने रमजान की अहमियत बताते हुए कहा कि अल्लाह को रोजेदार के मुंह की महक मुश्क (कस्तूरी) से भी ज्यादा प्रिय है। उन्होंने कहा कि रमजान की कद्र करें, आखिरत (परलोक) की तैयारी करें और कयामत के दिन की फिक्र करते हुए नेक राह पर चलें।
इस मौके पर इमाम काशिफ रजा मदनी ने अपनी सुरीली आवाज में नात-ए-पाक पेश किया- लेके उम्मीद की दास्तान मदीने की तरफ, चल पड़ा है यह गुनहगार मदीने की तरफ।कार्यक्रम के अंत में हाफिज व कारी काशिफ रजा मदनी ने देश और दुनिया में अमन, शांति और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में PC &PNDT ACT) से संबंधित बैठक आयोजित।

rktvnews

विवाह के झूठे वादों से दुष्कर्म के बढ़ते मामले।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक द्वारा बलुआ मे सदस्यता अभियान चला कर विभिन्न समुदाय के सैकड़ो लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलवायी गई।

rktvnews

भोजपुर:नीतीश सरकार रोजगार देने की बजाय युवाओं पर बरसा रही है लाठियां: शिवप्रकाश रजंन

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कड़ी निंदा की।

rktvnews

विश्व वन्यजीव दिवस पर आज सुबह मैं एशियाई शेरों का घर गिर में सफारी पर गया; गिर आकर मुझे उन कार्यों की भी यादें ताज़ा हो गईं जो मेरे गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के दौरान हमने सामूहिक रूप से किए थे: प्रधानमंत्री

rktvnews

Leave a Comment