RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र, आरा में 12वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जुलाई। मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र, आरा,भोजपुर में मंगलवार को 12वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ.आर.एन. सिंह ने की। बैठक में राज्य और ज़िले के कृषि से जुड़े प्रमुख वैज्ञानिक, अधिकारी एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न कृषि विषयों पर चर्चा करते हुए केंद्र के वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन तथा आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों के हित में की जा रही गतिविधियों की समीक्षा एवं सुझाव प्राप्त करना था।
बैठक में डॉ. शोभा रानी, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर ने फील्ड स्तर पर किये जा रहे महिला किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में प्रयासों की जानकारी दी। डॉ. शशि, विषय वस्तु विशेषज्ञ (पौधा कीट प्रबंधन विज्ञान), डॉ. सचिदानंद सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ (प्रसार शिक्षा), श्रीमती सुप्रिया वर्मा (गृह विज्ञान), डॉ. अनिल यादव, विषय वस्तु विशेषज्ञ ( पौधा अनुवांशिक एवं प्रजनन विज्ञान) एवं डॉ. आलोक भारती, विषय वस्तु विशेषज्ञ (पशुपालन) ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से केंद्र की गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ सच्चिदानंद सिंह ने किया, जिन्होंने ग्रामीण स्तर पर तकनीकी पहुंच और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
बैठक में किसानों को जलवायु अनुकूल कृषि, प्राकृतिक खेती, उन्नत बीज वितरण, फसल विविधीकरण, तथा पशुपालन आधारित आयवर्धन के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये।
डॉ. आर.एन. सिंह ने सभी वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों को क्षेत्रीय जरूरतों के अनुरूप कार्य करने और किसानों को नवाचारों से जोड़ने की सलाह दी। उन्होंने केंद्र की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण विकास में मील का पत्थर साबित होते हैं।

Related posts

खैरागढ़ विवि में पंथी नृत्य पर प्रशिक्षण कार्यशाला 15 से!कुलसचिव डॉ. तिवारी करेंगे उद्घाटन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आम उत्पादों के विपणन एवं आम महोत्सव सह बागवानी मेला के आयोजन को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

चतरा : दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए सख्त निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:अजय सिंह ने बड़हरा क्षेत्र में छठ व्रतियों को भेंट की पूजन सामग्री।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय व भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के मध्य हुआ समझौता ज्ञापन।

rktvnews

भोजपुर:सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा कदम: जिले में 100 से अधिक स्थानों पर लगाए जाएंगे हाइट बैरियर।

rktvnews

Leave a Comment