RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाल विवाह के खिलाफ प्रखंडों में निकला जागरूकता रथ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जनवरी।सामाजिक संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में भोजपुर जिला के आरा सदर, कोईलवर एवं बड़हरा प्रखंड में जागरूकता रथ निकाला गया। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल श्रम एवं बच्चों के अधिकारों को लेकर आमजन को जागरूक करना था।
जागरूकता रथ को बाल संरक्षण इकाई भोजपुर के निदेशक आलोक कुमार गौतम एवं शक्ति भास्कर जी, बाल कल्याण समिति भोजपुर के अध्यक्ष अंशुमान जॉर्ज तथा सदस्य रंजन सिंह, अंकू कुमार, एवं पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह एवं गृह आरक्षी अजय सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
सचिव डा कुमारी सुनिता सिंह ने बाल विवाह को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की और बताया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर गहरा नकारात्मक प्रभाव डालता है। यह एक सामाजिक बुराई होने के साथ-साथ कानूनन अपराध भी है।जागरूकता रथ के साथ माइकिंग के माध्यम से ग्रामीणों को यह समझाया जा रहा है कि कम उम्र में विवाह होने से शिक्षा बाधित होती है, स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएँ बढ़ती हैं तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में वृद्धि होती है। माइकिंग के माध्यम से दिए गए संदेश को ग्रामीण ने गंभीरता से ग्रहण कर रहे है।
इस अभियान में सामाजिक संस्था दिशा एक प्रयास से कुमुद कुमार सिंह, रजत कुमार, प्रभात प्रीतम, अखिलेश कुमार यादव, रंजू कुमारी, बिरेंद्र सिंह एवं संजीत कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को ग्रामीणों का व्यापक समर्थन मिला।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त -सह- जिला समुचित प्राधिकारी (PC&PNDT) गढ़वा की अध्यक्षता में जिला सलाहकार कमिटी (PC&PNDT) की बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: एनडीए द्वारा आहुत बिहार बंद को सफल बनाने के लिए बड़हरा विधायक उतरे सड़क पर।

rktvnews

उज्जैन:बेसमेंट में चल रहें कोचिंग, धर्मशालाओं आदि संस्थानों का निरीक्षण करें: कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के लोक संगीत एवं कला संकाय में राधेश्याम शांडिल्य एवं हीरा सिंह बोरेलिया की स्मृति में प्रदर्शनात्मक व्याख्यान का हुआ आयोजन।

rktvnews

भारत संपर्क – देश के युवाओं से संवाद: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आईआईटी दिल्ली में छात्रों से बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment