
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना मे पदस्थापित एएसआई सहदेव प्रसाद, एएसआई प्रभाकर कुमार सिंह और महिला एएसआई बबिता देवी का प्रमोशन हो गया है। तीनों को एएसआई से सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के पद पर प्रोन्नति मिली है। प्रोन्नति के बाद भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के कार्यालय मे तीनों को कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। एसपी ने तीनों को बधाई दी और मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान एसपी ने कहा कि वर्दी पर स्टार बढ़ने के साथ कर्तव्य और जवाबदेही भी बढ़ जाती है। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाये रखने और आम जनता की सेवा पूरी ईमानदारी से करने की सलाह दी । प्रोन्नति की खबर से शाहपुर थाने मे खुशी का माहौल है। थाने के पदाधिकारियों व कर्मियों ने तीनों को बधाई दी है।
