RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भारतीय जनता पार्टी बड़हरा विधानसभा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन संपन्न!नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारत विश्वगुरु बनेगा:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17 जून। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा 30 मई से 30 जून तक जिले भर मे चल रहे महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत केन्द्र सरकार के नौ वर्ष बेमिसाल को जन -जन तक पहुचाने हेतु बड़हरा विधानसभा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन बखोरापुर मे किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह ने किया।
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बिहार सरकार सह बड़हरा के विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश दिन दुगुनी रात चौगुनी विकास कर रहा हे।हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि वैसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे देश अवश्य विश्वगुरू बनेगा। पहली बार भारत के प्रधानमंत्री को विश्व मे जितना मान-सम्मान मिला है ,आज तक ऐसा देखने को नही मिला। देश के मान-सम्मान को नरेन्द्र मोदी जी ने बढाया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियो को घर-घर पहुंघाने का काम कर रहे है। इन नौ वर्षो मे देश की जनता के लिए भाजपा सरकार ने जितनी काम की है,वह पिछले 60 वर्षो मे देखने को नही मिला है। आज सारी योजनाएं धरातल पर है और सभी योजनाएं गरीबो के लिए है। आज भारतवर्ष की संपूर्ण जनता नरेन्द्र मोदी और भाजपा के साथ है।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने केन्द्र सरकार और स्थानीय सांसद के कार्यो की उपलब्धियो को गिनाते हुए जन-जन तक पहुंचाने की अपील किया।
कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र पांडेय,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पं.दीनदयाल उपाध्याय और डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलीय चित् पर पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित सभी मंडल अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकताओं को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कार्यकर्ता राम अवतार सिंह ने किया।
कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष मीरा यादव,जिला मंत्री राजकुमार कुशवाहा, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, प्रवक्ता धीरज सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता सिंह,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख कलामुद्दीन, बड़हरा मंडल अध्यक्ष आदित्य सिंह आदि,सलेमपुर मंडल अध्यक्ष धनंजय तिवारी, बबुरा मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, कोईलवर उतरी मंडल अध्यक्ष पिंटु कुशवाहा, सरैया मंडल संयोजक करोड़पति सिंह,अजीत सिंह,रामाकांत सिंह,निशांत सिंह सेंगर,मालती सिंह सहित बड़हरा विधानसभा के सभी पाँचो मंडलो से सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

Related posts

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला धान अधिप्राप्ति हेतु टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

दक्षिण बिहार के ब्रह्मपुर धाम में भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में हुआ पौधरोपण।

rktvnews

पटना:साहित्य की महान आकांक्षा की पूर्ति है उपन्यास ‘सम्मान-पथ’: डॉ सुलभ

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा, राज्य हित के महत्वपूर्ण फैसलों की दिशा में ठोस कदम।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश पहुंचकर चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

पटना:भाकपा-माले ने मनाया 58वां स्थापना दिवस, संघर्ष तेज करने का आह्वान।

rktvnews

Leave a Comment