
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 मई।सीबीएसई के बारहवीं का परिणाम घोषित होते ही स्थानीय ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय के बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए बच्चों मे खुशी की लहर तब दौड़ गयी जब अच्छे अंकों से पास होने की सूचना उन्हें तथा उनके अभिभावकों को मिली। कक्षा बारहवी के साइंस स्ट्रीम से गोविंद कुमार मिश्रा जहां 82.4 प्रतिशत लेकर टॉपर रहे वहीं कॉमर्स स्ट्रीम से उज्जवल राज 88.4 प्रतिशत अंक पाकर कॉमर्स स्ट्रीम में प्रथम स्थान पर रहे। साइंस में 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर करण कुमार चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा प्रिया कुमारी ने 79 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय, रोहन यादव ने 78.4 प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ एवं शशांक उपमन्यु क्रमशः 78 प्रतिशत अंक के साथ पांचवे स्थान पर रहे। इसी प्रकार जहां कॉमर्स में कुमारी सोमिका केशरी ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहीं वहीं तृतीय स्थान पर स्वर्णिका जैन 83 प्रतिशत, चतुर्थ स्थान पर अनिकेत कुमार 77.8 प्रतिशत एवं पांचवे स्थान पर 72 प्रतिशत के साथ श्रुति रहीं। सभी विद्यार्थियों को अभिभावकों के साथ स्कूल ऑडिटोरियम में सम्मानित किये जाने की तैयारी है। विदित है कि कक्षा बाराहवी में कुल बयालीस छात्र छात्राओं ने बोर्ड की परीक्षा दी जिसमें अन्ठान्वे प्रतिशत बच्चों ने सफलता प्राप्त की। अस्सी प्रतिशत से ऊपर कुल पांच बच्चे रहे तथा शेष बच्चे सत्तर से अस्सी अंकों के साथ पास हुए। निदेशक डॉक्टर आदित्य बिजय जैन ने अपने सम्बोधन में बोर्ड में सफल रहे सभी शत प्रतिशत विद्यार्थियों को शुभकामनाये दी और इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी अभिभावकों को उनके द्वारा निभाई गयी जिम्मेवारियों की सराहना भी की। इसके साथ ही साथ बच्चों की इस सफलता पर सभी अभिभावकों को भी बधाई दी। बारहवी बोर्ड में सफल वैसे विद्यार्थी जिन्होंने अस्सी प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किये हैँ, उनके नाम हैँ उज्जवल राज, कुमारी सोमिका केशरी, स्वर्णिका जैन, गोविंद कुमार मिश्रा तथा करण कुमार चौधरी। प्रिंसिपल डॉक्टर सीपी जैन ने इन सभी बच्चों और अभिभावकों को ढेर सारी बधाइयाँ देते हुए इस बोर्ड परीक्षा में सफल सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है और बच्चों के साथ साथ अपने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत और लगन से काम करने की भी सराहना की। स्कूल के सभी सदस्यों ने भी बारहवी बोर्ड के परिणाम का स्वागत करते हुए सभीे बच्चों को उनकी इस सफलता पर बधाई दिया है और विद्यालय के द्वारा छात्र हित में सभी के कार्य करने के लिए एक दूसरे को बधाई दी है।
