RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

आमजन के सपने साकार करने में मददगार महंगाई राहत कैम्प – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री -अलवर में किया महंगाई राहत कैम्प का अवलोकन।

जयपुर/राजस्थान 17 जून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में जनहित के लिए सकारात्मक भाव से निरन्तर कार्य कर रही है।
मंत्री जूली ने शनिवार को अलवर ग्रामीण क्षेत्र के साहोडी व परसा का बास में आयोजित महंगाई राहत कैम्प व प्रशासन गांवों के संग अभियान का अवलोकन किया। उन्होंने महंगाई राहत कैम्प के लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित किए। उन्होंने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि बचत, राहत, बढत व सुशासन को साकार करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में महंगाई राहत कैम्प संचालित करने का कदम उठाया गया है जिसमें आमजन को योजनाओं के माध्यम से लाभ मिलना शुरू हो गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत प्रदान करने हेतु राज्य सरकार का एक सकारात्मक प्रयोग है जो देश में पहली बार मुख्यमंत्री गहलोत ने किया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आमजन को जागरूक कर इन राहत कैम्पों के तहत प्रमुख दस योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कराकर योजनाओं का लाभ दिलवाएं।

इन विकास कार्यों की कि घोषणा

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परसा का बास में चार कक्षा-कक्षों के निर्माण एवं ग्राम साहोडी में पंचायत भवन परिसर में टाईल लगवाने एवं सड़क बनवाने की घोषणा की।

आमजन से किया संवाद

उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर कैम्प की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। इस पर ग्रामीणों ने मंत्री जूली को अवगत कराया कि कैम्प में सभी व्यवस्थाएं अच्छी हैं व योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ पूर्ण पारदर्शिता के साथ आमजन का योजनाओं में रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

Related posts

पटना:औद्योगिक विकास एवं निवेशक हितों से जुड़े विषयों पर उद्योग विभाग एवं उद्योग संगठनों की समन्वय बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कड़वा पाटीदार समाज की 100वीं वर्षगांठ को संबोधित किया

rktvnews

दुमका:आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश,सभी लाभुकों को समय पर मिले राशन।

rktvnews

भोजपुर:ब्लाइंड स्कूल में पौधरोपण कर बोले डा रूंगटा,जीवन चाहिए तो पौधारोपण कीजिए।

rktvnews

राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग ने अपना चौथा स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

रायपुर : प्रदेश के निर्वाचन मे रायपुर रचने जा रहा है इतिहास : उत्तर और पश्चिम विधानसभा में निर्वाचन होगा महिला अधिकारियों के जिम्मे।

rktvnews

Leave a Comment