RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

पश्चिमी चंपारण:116 लोगों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों से जिलाधिकारी को कराया अवगत।

पश्चिमी चंपारण, बेतिया/बिहार 03 नवंबर।जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान।
पूर्व निधारित कार्यक्रम के अनुसार आज जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के जनता दरबार में कुल-116 मामले आये। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो पाया, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई समस्याओं/शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
आज के जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, उनमें संजीव अशोक, मुन्ना साह, दिनेश कुमार, म0 सगीर, गौरीशंकर साह, ठाकुर साह, किशोर साह, भुटन महतो, अनिशा कुमारी, रम्भा देवी, ज्ञानचन्द्र साह, रामबाबू राम, विजय कुमार सहनी, रबिना खातून, श्रीकांत राम, यमुना साह आदि के नाम शामिल है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कुमार रविन्द्र, वरीय उप समाहर्ता, डॉ0 राजकुमार सिन्हा, बेबी कुमारी, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रामलीला:अग्निबाण लगते ही धू-धू कर जल उठा रावण।

rktvnews

07 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:12th की परीक्षा में एस टी एस भी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को मिली शानदार सफलता।

rktvnews

भोजपुर : मैट्रिक की परीक्षा में शाहपुर के छात्र-छात्राओं ने बजाया डंका! टॉप टेन में बनाया स्थान।

rktvnews

नाली के पानी के जमाओ से परेशान विद्यालय प्रशासन और मोहल्लावासी।दिए है आवेदन।

rktvnews

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में संग्रहालय विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment