उपायुक्त ने सीएसआर के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जमीनी स्तर पर करें कार्यः-उपायुक्त
RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)14 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को (सीएसआर) काॅरपोरेट सोशल रिस्पांसिविलिटी से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सीएसआर के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए पूर्ण हो चुके कार्यों के अलावा शेष बचे कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सीएसआर मद के तहत जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया। आगे उन्होंने कि सीएसआर निधि का उपयोग समाज के कमजोर तबकों के हित में और जिले के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप किया जाना चाहिए। साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त ने सीएसआर के तहत सभी सरकारी संस्थाओं एवं बैंकों को आईसीडीएस, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, समाज कल्याण आदि क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर रणनीति बनाकर बेहतर कार्य करने में सहयोग की बात कही। आगे समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सीएसआर समिति के सभी सदस्यों को निदेशित किया कि सीएसआर के तहत जिले में जो भी कार्य करायें जा रहे है, सभी को बेहतर रणनीति के तहत कराये, ताकि गुणवत्तापूर्ण कार्य हो सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी, उद्योग विभाग व जियाडा के अधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, डीएमएफटी की टीम, संबंधित विभाग के अधिकारी, सदस्य आदि उपस्थित थे।

