RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा पे चर्चा व सम्मान समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जनवरी।धमार स्थित आनंद इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को सम्मान सह प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथिलेश रंजन एवं एसोसिएशन के सचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरुआत सीमा भारती के सरस्वती वंदना से हुई। तत्पश्चात सचिव मनोज कुमार सिंह ने कुछ रोचक गानों और कविताओं से सबका दिल जीत लिया। वरिष्ठ शिक्षक रामजी तिवारी ने स्वयं द्वारा रचित कुछ रोचक कविताओं को साझा किया और इस अवसर पर सचिव ने विद्यालय का मार्गदर्शन किया और प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा पे चर्चा, RTE के तहत इंटेक फॉर्म भरने, और यू डायस रिपोर्ट कंप्लीट करने संबंधी मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष मिथिलेश रंजन ने बताया कि सरकार द्वारा समय समय पर जो जानकारियां दी जाती हैं उनसे रूबरू होना और उनका पालन करना सभी विद्यालयों का कर्तव्य है। इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन आरा प्रखंड के प्रवक्ता सह विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार ने उपस्थित विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा गायिका सीमा भारती, संजीव भारती, बलीराम यादव, शिक्षक रामजी तिवारी, राहुल कुमार को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। इस खूबसूरत आयोजन को सफ़ल बनाने में प्राचार्य अरशद खुर्शीद, मिस रूबी सलोनी, साक्षी, पूजा, निक्की, अनामिका, सुधा, अंजली, सपना और राजकुमार सर का विशेष योगदान रहा।

Related posts

भोपाल:काव्य के विविध रंग बिखेरती काव्य चौपाल की एक शाम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 अक्टूबर 24

rktvnews

मध्यप्रदेश:आज 10 अभ्यर्थियों ने भरे 12 नाम-निर्देशन पत्र,अब तक कुल 16 अभ्यर्थियों द्वारा 21 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल।

rktvnews

रात की बात

rktvnews

भोजपुर: जलती फसलों के बीच उतरे रघुपति ,माथे पर बोझा ढो फसलों को बचाने का किया प्रयास।

rktvnews

ईरान के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment