
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जनवरी।महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर निकाली जाने वाली शिव बारात शोभा यात्रा को लेकर शिव बारात शोभा यात्रा समिति की बैठक मीरगंज स्थित मां विंध्यवासिनी उत्सव भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष अरुण गुप्ता द्वारा की गई एवं संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता सह शिव बारात शोभा यात्रा समिति के महासचिव राजेंद्र तिवारी द्वारा की गईं। बैठक की शुभारंभ बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह आरा विधायक संजय सिंह टाइगर दीप प्रज्ज्वलित करके हुई।साथ में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश सहसंयोजक सोना लाल ,शिव बारात शोभा यात्रा के अध्यक्ष अरुण गुप्ता , महासचिव राजेंद्र तिवारी उपाध्यक्ष राजा तिवारी, मँझिल सिंह, विजय गुप्ता, आकाश सर्राफ एवं गणमान्य तथा हिन्दू जागरण मंच के सभी दायित्वान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में शोभा यात्रा की रूपरेखा, मार्ग निर्धारण, झांकियों की व्यवस्था, साज-सज्जा, ध्वनि व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं प्रसाद वितरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति सदस्यों ने शोभा यात्रा को भव्य, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने का संकल्प लिया।नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
