RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

ईरान के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 08 मई।ईरान के विदेश मंत्री डॉ. अब्बास अराघची ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
राष्ट्रपति भवन में डॉ. अराघची का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के विशेष अवसर पर हो रही है।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और ईरान के बीच संबंध हज़ारों वर्ष पुराने हैं। कला और संस्कृति के हर पहलू में, चाहे वह भाषा और साहित्य हो, संगीत हो या भोजन, हम एक-दूसरे की विरासत की झलक देख सकते हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे द्विपक्षीय संबंध नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के मजबूत आधार पर निर्मित हैं। इन 75 वर्षों में, भारत और ईरान के बीच संबंध विविध क्षेत्रों में विकसित हुए हैं – चाहे वह सांस्कृतिक सहयोग हो, व्यापार और ऊर्जा साझेदारी हो, या क्षेत्रीय और वैश्विक मंचों पर रणनीतिक समन्वय हो। दोनों देशों ने न केवल लंबे समय से चली आ रही मित्रता बनाए रखा है, बल्कि क्षेत्रीय शांति और समृद्धि के लिए भी एक साथ काम किया है। उन्होंने चाबहार बंदरगाह की पूरी क्षमता को साकार करने में दोनों पक्षों के बीच चल रहे सहयोग का स्वागत किया।
राष्ट्रपति ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ईरान के एकजुटता और संवेदना के संदेश के लिए भी आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि यह यात्रा भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी।

Related posts

गिरीडीह:रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ, जागरूकता अभियान।

rktvnews

बेतिया:धूमधाम से मनाया जायेगा नंदनगढ़ एवं वाल्मीकि महोत्सव!महोत्सव हेतु स्थल एवं तिथि का निर्धारण होगा शीघ्र।

rktvnews

कल 25 सितंबर 2023 से प्रारंभ होगा जन संवाद कार्यक्रम! मकेर प्रखंड के राजेंद्र विद्या मंदिर में 10:00 बजे पूर्वाह्न से एवं 3:00 बजे अपराह्न से मध्य विद्यालय केतुकानंदन में जनसंवाद का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में जन्माष्टमी की सांस्कृतिक प्रस्तुति।

rktvnews

दरभंगा:आँगनवाड़ी सेविकाओं 10 लाभुकों को मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य।

rktvnews

जिलाधिकारी वंदना ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लिया!अधिकतर का मौके पर ही किया निष्पादन।

rktvnews

Leave a Comment