RK TV News
खबरें
Breaking News

जोधपुर:जब महिला नेतृत्व संभालती है, तब उद्योग केवल व्यापार नहीं, समाज परिवर्तन का माध्यम बन जाता है: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी

जोधपुर में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव–2026 में प्रदेश स्तरीय महिला उद्यमी सम्मेलन का भव्य आयोजन।

सम्मेलन महिला नेतृत्व, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था और राइजिंग राजस्थान का सशक्त मंच।

RKTV NEWS/जोधपुर (राजस्थान)04 जनवरी। जोधपुर जिला प्रशासन, लघु उद्योग भारती, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र तथा उद्यम प्रोत्साहन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव–2026 के अंतर्गत रविवार को प्रदेश स्तरीय महिला उद्यमी सम्मेलन का गरिमामय आयोजन किया गया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी रहीं। उन्होंने सम्मेलन को महिला नेतृत्व, स्वावलंबन और औद्योगिक सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक कदम बताते हुए कहा कि जब उद्यमिता की कमान महिलाओं के हाथ में होती है, तब अर्थव्यवस्था के साथ–साथ समाज भी सशक्त होता है।
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जोधपुर की गौरवशाली धरती पर आयोजित इस सम्मेलन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के निर्माण में लघु, कुटीर एवं हस्तशिल्प उद्योगों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पर्यावरण–संरक्षण, स्वदेशी को बढ़ावा और स्थानीय कलाकारों–व्यापारियों को मंच देने वाले ऐसे आयोजनों से टिकाऊ औद्योगिक वातावरण विकसित होता है।
उन्होंने महिला उद्यमियों को वित्तीय संस्थाओं से जोड़कर ऋण उपलब्ध कराने, उत्पादों के विपणन, हस्तशिल्प प्रदर्शनियों, संसाधन उपलब्धता, प्रशिक्षण, नई तकनीकों और योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी—सफलता की गारंटी है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना में महिला नेतृत्व निर्णायक है। राजस्थान केवल भौगोलिक प्रदेश नहीं, बल्कि विचार, संस्कृति और उद्यमशीलता की परंपरा है, जहाँ हर जिले–गाँव का कोई न कोई उत्पाद महिलाओं के परिश्रम और सपनों से जुड़ा है। उन्होंने रेखांकित किया कि आज की नारी सहायक नहीं, बल्कि नेतृत्वकारी भूमिका में खड़ी है—जो परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए अवसर सृजित करती है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, पीएम विश्वकर्मा योजना और स्वयं सहायता समूह जैसी पहलों ने महिलाओं को आर्थिक प्रगति की मुख्यधारा में लाया है। वहीं राजस्थान में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नीति–स्थिरता, प्रशासनिक पारदर्शिता और उद्योग–अनुकूल वातावरण तेज़ी से विकसित हो रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि राईजिंग राजस्थान निवेश, नवाचार और महिला नेतृत्व के लिए तैयार राज्य का संदेश है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता महिलाओं को सरल ऋण सुविधा, कौशल विकास, प्रशिक्षण, सुरक्षा–स्वास्थ्य, डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना और उनके उत्पादों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहुँच दिलाना है। उन्होंने महिला उद्यमियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप कमजोर नहीं, संभावनाओं से भरी हैं। आपका आत्मविश्वास राजस्थान की पहचान और आपका परिश्रम भारत की शक्ति है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाला समय महिला उद्यमिता का स्वर्ण युग होगा और राजस्थान पर्यटन–संस्कृति के साथ–साथ उद्योग और महिला नेतृत्व में भी देश का अग्रणी राज्य बनेगा।
इस अवसर पर सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: केंद्रीय मंत्रियों की घोषणाओं के बावजूद कुंवर सिंह की जन्मस्थली का नहीं हो सका सर्वांगीण विकास: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

नागालैंड:भारतीय गुणवत्ता परिषद् (क्यूसीआई) ने राज्य में गुणवत्ता-समर्थित विकास को बढ़ावा देने के लिए नागालैंड में गुणवत्ता संकल्प लिया।

rktvnews

29,30, 31 मार्च को पटना में लगेगा देश भर के साहित्यकारों का महाकुंभ, साहित्य सम्मेलन प्रयाग के 75वें राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ आयोजित होगा बिहार का 43वाँ महाधिवेशन! डा रवीन्द्र किशोर सिन्हा की अध्यक्षता में गठित हुई 63 सदस्यीय स्वागत समिति ।

rktvnews

मध्यप्रदेश के बाग प्रिंट शिल्पियों की पुणे की विरासत हाट में धूम।

rktvnews

हरियाणा:नारनौल: वायु गुणवत्ता के लिए जिला में 31 जनवरी तक बंद रहेगी पटाखों की बिक्री।

rktvnews

धूमधाम से निकली उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की तीसरी सवारी।

rktvnews

Leave a Comment