RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन!मांगों की पूरी होने तक विरोध करते रहेंगे:प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)7 अक्टूबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय मुख्यालय में आज बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ द्वारा उच्च शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय के तानाशाही रवैया तंग आकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व  क्षेत्रीय अध्यक्ष  चितरंजन प्रसाद सिंह एवं जिला सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय मुख्यालय सहित अन्य महाविद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे। प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि एक तरफ राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दोहरे मापदंड अपनाकर व्यक्ति विशेष के लिए अलग-अलग मापदंड अपना रहा है तो दूसरी तरफ विश्वविद्यालय के पदाधिकारी कर्मचारियों को तरह-तरह से प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। जिससे कर्मचारियों में अब धैर्य समाप्त हो चुका है और अपने मांगों के लिए लड़ने का मन बना चुके हैं। जिसकी परिणति सात अक्टूबर से विरोध प्रदर्शन से शुरू हो चुका है। वही जिला सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार 14 अक्टूबर तक चलते रहेगा साथ ही 10 अक्टूबर से सभी महाविद्यालय अपने-अपने कॉलेज में इसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन करेंगे।
प्रमुख मांगों में बिहार सरकार के पीवीसी यानि पे वेरिफिकेशन सेल मनमाने ढंग से कर्मचारियों का अलग-अलग पे फिक्सेशन कर रहा है,किसी के प्रोमोशन को सेल मान नहीं रहा है, 2006 के बाद किसी का प्रमोशन नहीं हुआ है, एसीपी एनसीपी 2014 से नहीं मिल रहा है, नव नियुक्त अनुकंपा पर बहाल कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल रहा है, समायोजित कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं हो रहा है, जैसी अनेक समस्याओं से कर्मचारी वर्षों से जूझ रहे हैं यहां तक की कितने कर्मचारी बिना फिक्सेशन बिना पेंशन के गुजर गए जो पूरे शिक्षा विभाग को शर्मसार कर रहा है।
विरोध प्रदर्शन का अंजाम क्या होगा अभी समय बताएगा लेकिन कर्मचारियों में काफी उबाल है।
उपस्थित प्रमुख लोगों मेंपवन कुमार, उदय शंकर ओझा, अभिमन्यु सिंह, अखिलेश्वर कुमार, जयवीर कुमार, राजीव कुमार सिंह, जयेश कुमार,विनय कुमार ,सुशील कुमार ,संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, मयंक भूषण ,श्रीमन पाठक, संजय तिवारी ,अक्षय कुमार प्रसाद विशाल सिंह, छोटू सिंह, प्रो राधा मोहन सिंह, डा दिनेश आदि रहे।

Related posts

भोजपुर:आम बजट झूठ का पुलिंदा- गरीबों, किसानों और सहारा खाताधारकों को निराश करने वाला बजट – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

बक्सर:राजस्व समन्वय समिति एवं आंतरिक संसाधन समिति की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

दुमका:हम बेहतर सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं, आप शिक्षा की स्थिति में सुधार करें” : उपायुक्त

rktvnews

मोतिहारी डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षकों को कार्य संबंधित जानकारी दी।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर पहुंचने के लिए प्रस्तावित वैकल्पिक रास्ता के निर्माण का अवलोकन किया।

rktvnews

Leave a Comment