RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम: ठंड के मद्देनजर उपायुक्त का निर्देश,5 और 6 जनवरी को बंद रहेंगे विद्यालय।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)04 जनवरी।भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड एवं शीतलहर के कारण तापमान न्यूनतम होने से संबंधित चेतावनी उपलब्ध करायी गयी है। इस संबंध में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेशानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत् पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी / अल्पसंख्यक / निजी विद्यालयों में वर्ग नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य दिनांक 05.01.2026 से 06.01.2026 तक स्थगित किया गया है। सभी विद्यालय प्रबंधन को निदेशित किया गया वे उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा आयोजित है तो अपने विवेकानुसार विद्यालय में परीक्षा का संचालन करेंगे। दिनांक 6 जनवरी 2026 को सरकारी विद्यालय शिक्षकों हेतु खुले रहेंगे, जिसमें शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति eVV पर दर्ज करेंगे एवं विद्यालय के गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

Related posts

भोजपुर:एसीसी जगदीशपुर ने जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब को तीन रनों से हराया।

rktvnews

भोजपुर: जिला शतरंज प्रतियोगिता 30 अगस्त से अल-हफीज़ कॉलेज आरा में।

rktvnews

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सदर अस्पताल,आरा में योग शिविर का आयोजन।

rktvnews

हत्या व लूट मामले में शामिल दो गिरफ्तार, एक देसी कट्टा के साथ लूट का सामान बरामद।

rktvnews

रायपुर : बस्तर दशहरा लोकोत्सव के पहले दिन अयोध्या की राम लीला ने बांधा समां।

rktvnews

राष्ट्रपति 10 से 11 फरवरी तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी

rktvnews

Leave a Comment