
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जनवरी।पौष पूर्णिमा के पावन अवसर जिला गंगा समिति भोजपुर के तत्वाधान में शनिवार को महुली गंगा घाट पर मां गंगा आरती का आयोजन किया गया। घाट पर काफी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस दिव्य अवसर पर माँ गंगा की आरती में भाग लिया। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को मां गंगा का स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने के लिए आग्रह किया गया।
इस मौके पर अमित कुमार सिंह जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति नमामि गंगे मुखिया प्रतिनिधि विक्की सिंह,द कॉलेज काल्ब आरा के निदेशक बबलू सिंह एवं प्रेरणा फाउंडेशन के निर्देश भुवन पांडे और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। जिला परियोजना अधिकारी ने कहा कि महुली गंगा घाट पर प्रत्येक पूर्णिमा और अमावस्या को जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आरती कराई जा रही है।
इस आरती का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों को मां गंगा के प्रति जागरुक कर नदी के प्रवाह में गंदगी न फैलाने का संदेश देना है। इस आरती को करने वाले पुरोहित मुरारी तिवारी मनीष ने विधिवत पूजा करके आरती का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष कुमार सिंह,चंदन कुमार सिंह ,कुंदन कुमार ,मनु कुमार ,धनु कुमार, मनोज तिवारी जितेंद माझी ,राहुल कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
