
जगदीशपुर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जनवरी। शनिवार को जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर जगदीशपुर अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड जगदीशपुर, शाहपुर एवं बिहिया के सभी पैक्स अध्यक्षों एवं समिति सदस्यों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीनों प्रखंडों के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान धान अधिप्राप्ति की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। किसानों से धान अधिप्राप्ति में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया, ताकि पात्र किसानों को योजना का समुचित लाभ मिल सके।
