RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने मन्नथु पद्मनाभन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 02 जनवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन्नथु पद्मनाभन को आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित था।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मन्नथु पद्मनाभन दूरदर्शी थे जिनका मानना था कि वास्तविक प्रगति गरिमा, समानता और सामाजिक सुधार में निहित है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में पद्मनाभन के उल्लेखनीय प्रयासों पर प्रकाश डाला और कहा कि ये प्रयास राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।
श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि मन्नथु पद्मनाभन के आदर्श हमें ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं जो न्यायपूर्ण, दयालु और सद्भावपूर्ण हो।

श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा:

“मन्नथु पद्मनाभन की जयंती पर हम आज उन्हें गहरी श्रद्धा के साथ याद कर रहे हैं। उनका सारा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। वे दूरदर्शी थे। उनका मानना था कि सच्ची प्रगति गरिमा, समानता और सामाजिक सुधार में निहित है। स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनके आदर्श हमें एक न्यायपूर्ण, करुणामय और सद्भावपूर्ण समाज की दिशा में प्रेरित करते रहेंगे।”

Related posts

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में पीएम सम्मान निधि योजना से संबंधित लंबित ई-केवाईसी और एनपीसीआई के निष्पादन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:महिला संवाद की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन।

rktvnews

उज्जैन:माधव कालेज का प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

छत्तीसगढ़:जंगल ने तुम्हें सलाम भेजा है : मुकेश चंद्राकर के लिए पूनम वासम की चिट्ठी।

rktvnews

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

आइएमसी का सेमिनार बिहटा में आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment