RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला संवाद की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)31 मई।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में महिला संवाद कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा हेतु एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की शुरुआत में उप विकास आयुक्त ने विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारियों से अब तक आयोजित महिला संवाद कार्यक्रमों के दौरान प्राप्त अपेक्षाओं एवं उनके निष्पादन की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर दर्ज सभी अपेक्षाओं का शीघ्रता से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यक्रम की प्रभावशीलता बढ़ाई जा सके और महिलाओं को समय पर लाभ मिल सके।
इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण, निदेशक एन.ई.पी., जिला उद्योग पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट द्वारा काला बिल्ला लगा किया गया कार्य।

rktvnews

GRP और RPF ने आरा स्टेशन से चोरी की मोबाइल के साथ चोर को पकड़ा।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बैठक।

rktvnews

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार।

rktvnews

क्रिएटिविटी के नाम पर गाली गलौज बर्दाश्त नहीं : अनुराग ठाकुर।

rktvnews

आरा जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन के डिब्बे से भारी मात्रा में शराब बरामद।

rktvnews

Leave a Comment