RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वर्ष के अंतिम संध्या को कलाकारों ने राग संगीत नृत्य से किया गुलजार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जनवरी।महाजन टोली स्थित शिवादी क्लासिक सेंटर ऑफ आर्ट एंड म्युजिक के बैनर तले दो दिवसीय संगीत नृत्य समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 2025 की बिदाई और वर्ष 2026 के स्वागत में शास्त्रीय संगीत जगत के प्रतिभावान कलाकारों ने बुधवार को प्रथम संध्या को राग संगीत से गुलजार किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन चर्चित कवियित्री डॉ. ममता मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. ममता ने कहा कि प्रकृति का चक्र अपने लय में घूम रहा है। तारीखे आती जाती हैं किंतु क्षण यादगार हो जाते हैं। इस अवसर पर सुविख्यात तबला वादक डॉ. लाल बाबू निराला ने स्वतंत्र तबला वादन में बनारस का बाट, चलन, व गत सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही युवा गायक अजीत पांडेय व श्रेया पांडेय ने राग शुद्ध कल्याण में विलंबित एकताल की बंदिश बोलन लागी रे पपीहरी, तिनताल मध्य लय की बंदिश “बाजो रे बाजो रे मंदलरा ” राग मारू विहाग की ठुमरी “सैयाँ तूने झगड़े में रैन गवाई” व दादरा “साँवरिया तोरे संग लागली नजरिया” प्रस्तुत कर समां बांधा। वही अमित कुमार ने कथक की शुरुआत “डिमिक डिमिक डमरू कर बाजे प्रेम मगन नाचे भोला ” से करते हुए तीनताल में उपज, उठान, आमद, परन, तिहाई व लरी सहित कथानक प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। वही संयोजिका स्नेहा पांडेय ने बताया कि द्वितीय संध्या में विदुषी बिमला देवी ठुमरी दादरा व कथक नृत्यांगना खुशी कुमारी गुप्ता कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। मंच संचालन गुरु बक्शी विकास व धन्यवाद ज्ञापन आदित्या श्रीवास्तव ने किया।

Related posts

भोजपुर: डीएम और एसपी ने जगदीशपुर अनुमंडल और आरा सदर क्षेत्रों का किया भ्रमण,पंडालों में जा मानकों अनुरूप व्यवस्था की ली जानकारी।

rktvnews

भोजपुर:धर्म यात्रा महासंघ का स्थापना दिवस पूजन हवन कर मनाया गया।

rktvnews

संगम तट पर फलीभूत हुआ एकता का महाकुम्भ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्थान के उद्यमियों को किया निवेश के लिए मध्यप्रदेश आमंत्रित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने शैलेश कुमार को हाई जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई एवं शुभकामना।

rktvnews

शेमारू उमंग के लोकप्रिय शो ‘किस्मत की लकीरों से’ में जल्द ही मुख्य अभिनेत्री शैली प्रिया, देवी के दिव्य रूप में आएँगी नज़र।

rktvnews

Leave a Comment