RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर:सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जनवरी।शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप ओवर ब्रिज पर बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार की युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार, मृतक टाउन थाना क्षेत्र के मौला बाग वार्ड नंबर-11 निवासी स्व. राधा कृष्ण प्रसाद का 31 वर्ष से पुत्र मंटू कुमार है। वह हलुवाई था एवं इधर-उधर जाकर मिठाई बनाने का काम करता था। प्रतिदिन की भांति ही बुधवार की सुबह वह बाइक द्वारा काम करने के लिए जीरो माइल की ओर जा रहा था ।मृतक के मामा राज कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार की सुबह वह बाइक द्वारा काम करने के लिए जीरो माइल की ओर जा रहा था। उसी दौरान बाजार समिति के समीप ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से नमामि गंगे अभियान में सहभागिता का किया आव्हान।

rktvnews

आस्था का सागर है महापर्व छठ।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में दिए कई आवश्यक दिशा निदेश।

rktvnews

चतरा:पोषण अभियान के तहत् पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन समारोह।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने डॉ. श्री शिवकुमार महास्वामीगलु को उनकी सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर तुमकुरु में श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

झारखण्ड:झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

Leave a Comment