RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

चतरा:अपर समाहर्ता चतरा अरविन्द कुमार ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

RKTVNEWS/चतरा (झारखण्ड) 02 जुलाई।समाहरणालय स्थित ओएसडी कार्यालय कक्ष में अपर समाहर्त्ता चतरा अरविंद कुमार ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।
उक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से अबुआ आवास, पेंशन, विधवा पेंशन, राशन, भूमि विवाद समेत अन्य मामला शामिल है। अपर समाहर्ता ने एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों के समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया। साथ ही उक्त मौके पर संबंधित पदाधिकारी को शीघ्र मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया।
आज के जनता दरबार में अंसार नगर सदर चतरा से विधवा पेंशन के मामला को लेकर मिलने आई महिला ने बताया कि मै चतरा की स्थाई निवासी हूँ, मै अपने घर में अकेला हूँ, मेरी एक छोटी बच्ची है, मेरे पास आय को कोई श्रोत नहीं है और मेरी बच्ची का भरन पोषण करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। मुझे विधवा पेंशन का लाभ भी नहीं मिल रहा है। मुझे विधवा पेंशन दिलवाने की कृपा की जाय। इस संबंध में अपर समाहर्त्ता ने संबंधित पदाधिकारी को फोन कर जल्द से जल्द नियम संगत विधवा पेंशन का लाभ देने का निर्देश दिया।

Related posts

देवघर:समाज कल्याण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीआरओ द्वारा नियोजित आकस्मिक भुगतान वाले श्रमिकों के लिए समूह (टर्म) बीमा योजना शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

rktvnews

पटना:डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनी।

rktvnews

विधायकों को मिलेंगे अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त आलीशान फ्लैट!मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने स्वदेशी फीडस्टॉक और एसएएफ पर भारत की पहली घरेलू वाणिज्यिक उड़ान शुरू करने की प्रशंसा की।

rktvnews

झारखंड: गढ़वा:वेबकास्टिंग रूम से मतदान केन्द्रों पर रखी जा रही कड़ी निगरानी।

rktvnews

Leave a Comment