RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)01 जनवरी।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय परिसर, चतरा से उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके साथ ही जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 जनवरी से 31 जनवरी) के कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार तथा जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
रथ को रवाना करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य आमजनों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सरकार द्वारा लगातार विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।
उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में 01 जनवरी से 31 जनवरी तक बाइक रैली, प्रभात फेरी, पदयात्रा, नुक्कड़ नाटक, निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, सघन वाहन जांच सहित अन्य जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ के रवाना होने के उपरांत जिला परिवहन कार्यालय से जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव द्वारा बाइक रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बाइक रैली के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है।
इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग जीवन रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। दुर्घटना की स्थिति में चालक के साथ-साथ पीछे बैठे व्यक्ति को भी गंभीर चोट लगने की आशंका रहती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए ही वाहन चलाएं।
प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इन जागरूकता अभियानों के माध्यम से जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

भोपाल:प्रधानमंत्री के ‘साइबर सुरक्षित भारत’ विज़न को साकार करती ई-जीरो एफआईआर व्यवस्था।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : रायपुर में जल्द स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर- ESDS करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न: व्यवस्था को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के निर्देश।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:अभिभावकों को मिली बड़ी राहत: निजी स्कूल फीस पर आयुक्त का सख्त शिकंजा।

rktvnews

एस टी एस इंटरनेशनल स्कूल के 10 वी और 12 वी में सर्वोच्च अंक वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित।

rktvnews

पिथौरागढ़ में देश का 77 वां स्वतन्त्रता दिवस जनपदभर में धूमधाम से मनाया गया।

rktvnews

Leave a Comment