RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 दिसंबर।आज उप विकास आयुक्त भोजपुर गुंजन सिंह की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति कार्य की समीक्षा की बैठक आयोजित की गई।
उप विकास आयुक्त भोजपुर के द्वारा सभी प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में छोटे एवं गरीब तथा पंजीकृत किसानों का पैक्स रजिस्ट्रेशन कराते हुए शत-प्रतिशत धान की खरीदगी सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि धान खरीदगी के अगले 24 घंटे के अन्दर किसानों का इंवाईस जेनरेट कर राज्य खाद्य निगम को उपलब्ध कराया जाए।
जिला प्रबन्धक, राज्य खाद्य निगम को निदेश दिया गया कि वे संबंधित प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों से प्राप्त इंवाईस को अगले 24 घंटे के अन्दर पी०एफ०एम०एस० करने की कारवाई करेंगे।
जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं सभी अनुमण्डल पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि वे समय-समय पर पैक्स गोदामों का औचक निरीक्षण कर धान खरीदगी एवं भंडारण का सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबन्धक, राज्य खाद्य निगम, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्राप्त करना बहुत बड़ा सम्मान है: ग्लोबल लीजेंड माइकल डगलस।

rktvnews

राष्ट्रपति ने आदिकवि सरला दास की जयंती समारोह में भाग लिया और कलिंग रत्न पुरस्कार 2024 प्रदान किया।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त।

rktvnews

राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना के गौरवमयी 75 वर्ष पूर्ण।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ ‘दमदार प्रस्‍तुति देना’ विषय पर ‘इन-कन्वर्सेशन’।

rktvnews

Leave a Comment