RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: BSDAV में यू.के.जी.के विद्यार्थियों के सम्मान में ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी’।

प्राथमिक कक्षा में प्रवेश कर रहे सभी विद्यार्थियों के लिए हम एक बेहतर परिवेश उपलब्ध कराएँगे : प्राचार्या नीशू जायसवाल

अब यह स्कूल घर जैसा लगता है : श्रीराम मिश्रा, छात्र

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 मार्च।आज स्थानीय बी.एस.डीएवी. प.स्कूल में यू.के.जी.के विद्यार्थियों के सम्मान में ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। समारोह का आरंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। विदित हो कि शैक्षिक सत्र- 2023-2024 के संपन्न होने के साथ हीं विद्यालय के लगभग सत्तर(70) छात्र-छात्राओं ने नर्सरी से यू.के.जी.तक की अपनी आरंभिक त्रिवर्षीय शिक्षा पूरी कर प्राथमिक कक्षा हेतु दक्षता प्राप्त कर ली है। विद्यालय की ओर से इन सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का प्राचार्या द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी उतीर्ण विद्यार्थियों को उनका ‘प्रगति पत्रक'(प्रोगरेस रिपोर्ट कार्ड) प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। प्राचार्या ने बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि, “इस सत्र के संपन्न होने के साथ हीं सभी विद्यार्थी अब प्राथमिक कक्षा में प्रवेश कर चुके हैं। इनका सम्मान करते हुए खुशी हो रही है कि ये बच्चे अब एक ऐसे शैक्षिक चरण में प्रवेश कर रहे हैं जहाँ ये अपनी बहुत- सी शैक्षिक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे। अब ये नये पाठ्यक्रम व नये कौशलों को सीखेंगे। हम इनकी आगे की कक्षाओं के लिए भी एक बेहतर परिवेश उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित हैं। इन्हें बधाई!”
समारोह में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। छात्र श्रीराम मिश्रा ने अपने अंग्रेजी वक्तव्य में स्मृतियाँ साझा करते हुए कहा कि जब पहलीबार कक्षा में आया था तो मम्मी के लिए रोते रहता था। ऐसे में मैम मुझे फ्रूट खाने को देती और झूले पर झुलाने ले जाती। अब यह स्कूल घर जैसा लगता है। इसी तरह सात्विक और अनुराग ने भी अपनी कक्षागत स्मृतियों को साझाकर शिक्षिकाओं तथा अभिभावकों को भावुक
कर दिया। इन बच्चों ने अपनी वर्ग शिक्षिका किरण कुमारी, नीलम उपाध्याय तथा स्वाति कीर्ति आदि के प्रति सस्नेह कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा ‘बी.केयरफुल’ तथा ‘बमबम बोले’ जैसे अंग्रेजी-हिंदी गीतों पर बेहद मनोरंजक समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। कुछ बच्चों ने कहानियाँ व कविताएँ भी सुनाई। कार्यक्रम के अंत में ‘हम होंगे कामयाब’ गीत पर भी बच्चों ने एक सामूहिक भाव नृत्य प्रस्तुत कर अपने आगामी चुनौतियों के प्रति संघर्षरत रहने की प्रतिवद्धता व्यक्त की। समारोह में सबके आकर्षण का केंद्र रहा बच्चों तथा अभिभावकों के लिए बनाया गया ‘शेल्फी प्वाइंट’ । यहाँ शेल्फी के लिए भीड़ लगी रही। इस अवसर पर बच्चों तथा अभिभावकों की सामूहिक फोटोग्राफी भी हुई। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षिका सुनीता द्विवेदी ने की ।

Related posts

सोशल मीडिया लाइव से आमजन से रूबरू हुए भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव!जनता की समस्याओं और सुझावों से हुए अवगत।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा रामविलास की संकल्प यात्रा आज आरा पहुंची! नागरी प्रचारिणी सभागार में कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: अपराधिक घटना को अंजाम देने के पूर्व अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार।

rktvnews

गढ़वा:शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के अवशेष कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

29,30, 31 मार्च को पटना में लगेगा देश भर के साहित्यकारों का महाकुंभ, साहित्य सम्मेलन प्रयाग के 75वें राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ आयोजित होगा बिहार का 43वाँ महाधिवेशन! डा रवीन्द्र किशोर सिन्हा की अध्यक्षता में गठित हुई 63 सदस्यीय स्वागत समिति ।

rktvnews

दरभंगा:मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण ने आवासीय विद्यालय का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment