पटना/बिहार 04 नवंबर।04 नवंबर 1974 को जे पी पर हुए लाठी प्रहार की स्मृति में सम्पूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव पटेल की अध्यक्षता में जे पी सेनानियों की एक बैठक स्थानीय पटेल भवन में हुई, जिसमें मौजूदा राजनिति को जन विरोधी बताते हुए नई राजनिति के लिए संघर्ष कर रहे बुद्धिजीवियों को शामिल कर एक राजनैतिक दल के गठन का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश कुमार रॉय के अनुसार जे पी सेनानियों के सम्मान पेंशन पर मौजूदा विसंगतियों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक प्रतिनिधि मंडल के मिलने का भी निर्णय उक्त बैठक में लिया गया जिसमें पूर्व विधायक रमाकांत पाण्डेय, ब्रह्मदेव पटल, कुमार अनुपम, राकेश कुमार रॉय, हुमायूं अंसारी, विजय कुमार सिन्हा, चंद्रभूषण ठाकुर, दिलीप कुमार सिन्हा और मुकेश कुमार आदि शामिल होगें।

