RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी बड़हरा ने DSC पोर्टल पर पाई गई दोहरी प्रविष्टियों एवं निहित त्रुटियों के सुधार को लेकर की बैठक।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 दिसंबर।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता भोजपुर सह निर्वाची पदाधिकारी 193 बड़हरा विधानसभा क्षेत्र, भोजपुर द्वारा निर्वाचन सूची से संबंधित विषयों पर DSC पोर्टल पर पाई गई दोहरी प्रविष्टियों एवं निहित त्रुटियों के सुधार को लेकर बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ (BLO) सुपरवाइजरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान निर्वाचन सूची में मतदाताओं के फोटो, गृह संख्या, नाम, पिता/पति का नाम एवं लिंग से संबंधित विवरणों की शुद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही 100 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं की पहचान एवं सत्यापन तथा अन्य तकनीकी एवं तथ्यात्मक त्रुटियों के त्वरित सुधार पर भी जोर दिया गया।
अपर समाहर्ता द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी बीएलओ सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्र में निर्वाचन सूची का गहन परीक्षण कर त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि सुधार की प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होनी चाहिए।
बैठक के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि शुद्ध एवं विश्वसनीय निर्वाचन सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है, अतः सभी संबंधित पदाधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Related posts

31 अगस्त को शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ करेगा धरना प्रदर्शन।

rktvnews

गढ़वा: पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न।

rktvnews

27 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भारत-सिंगापुर @60: विकास एवं सहभागिता के लिए साझेदारी।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:राज्य रैंकिंग में पारु का परचम बरकरार, राज्य में फिर बना नंबर वन अंचल—डीएम बोले: बाकी अंचल लें प्रेरणा, मिशन मोड में करें काम

rktvnews

जिला स्वीप शुभंकर वोटुड़ी और मतदाता जागरूकता गीत लोकतंत्र का आह्वान का विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment