RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बी एस डीएवी की ओर से शहर के कई इलाकों में बँटे कंबल।

सेवा का संस्कार उच्च शिक्षण मूल्यों में से एक : प्राचार्या नीशू जायसवाल

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 दिसंबर। सोमवार की देर रात गये स्थानीय बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल, मील रोड की ओर से शहर के कई इलाकों में गरीब-जरूरत मंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। एक ओर जहाँ कड़क ठंढ़ की वजह से जन-जीवन बेहाल है, वहीं गरीब-बेसहारों के लिए यह ठंढ़ जानलेवा साबित हो रही है। भोजपुर जनपद भी इससे बुरी तरह प्रभावित है। इस मद्देनजर बी एस डीएवी परिवार की ओर से शहर के गाँगी-गौसगंज, पटेल बस पड़ाव, रमना क्षेत्र, रेलवे स्टेशन मुख्य तथा अनाइठ क्षेत्र में बेहद गरीब-जरूरतमंदों की पहचान कर सैकड़ो कंबल बाँटे गए।
विदित हो कि बी एस डीएवी स्कूल प्रबंधन शिक्षा-सेवा-संस्कार के प्रति अपने आरंभिक काल से ही सजग व सक्रिय रहा है। इसलिए सामाजोपयोगी गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भागिदारी निभाते रहा है। बाढ़, अकाल, महामारी हो या अन्य प्राकृतिक आपदाएँ, डीएवी अपनी सेवाभावी वृति के लिए पहचाना जाता है।
प्राचार्या नीशू जायसवाल ने इस नेक कार्य का स्वयं नेतृत्व करते हुए अपने हाथों से लोगों को कंबल ओढा़या। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह राहत कार्य अभियान अलग-अलग क्षेत्रों में आगे भी चलाया जाएगा। हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सेवा और संस्कार की भावना से कार्य करते हैं। इसके बिना उच्च मानवीय मूल्यों को हासिल करना संभव नहीं है। प्राचार्या ने इस उद्देश्य को सफल बनाने के लिए परिजनों के सहयोग की भी अपील की। इस राहत कार्य अभियान में सुशील कुमार, राजेश कुमार पाण्डेय, सुमन कुमार सिंह,सुनील मिश्र,अभिषेक कुमार, ब्रजेश मिश्रा, सुबोध पाण्डेय, सचिन पाठक, पी साहू, अभिमन्यू सिंह, कमलेश दुबे, विष्णुशंकर ओझा, राजाबाबू केसरी, बिजेन्द्र कुमार सिन्हा , संजय श्रीवास्तव तथा अजय कुमार आदि शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मंत्रि-परिषद ने “सांख्यिकी से समृद्धि” के लिए डाटा सुदृढ़ीकरण योजना को दी स्वीकृति।

rktvnews

भोजपुर:सूर्यभान सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज, कहा– जनता ही मेरी ताकत है।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह के अवसर पर ₹46.78 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

रोहतास:जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र एवं एक पशु चिकित्सालय के निरीक्षण में एक आंगनबाड़ी केंद्र को पाया बंद।

rktvnews

भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद ने जनसमस्याओं और मुद्दों पर किया जनसंवाद।

rktvnews

भोजपुर:संगीतज्ञ रमेश मिश्र की याद में श्रद्धांजलि सभा।

rktvnews

Leave a Comment