RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 11 जून।जगत प्रकाश नड्डा ने आज रसायन एवं उर्वरक मंत्री का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित थीं।
जे पी नड्डा ने 1975 में राजनीति में प्रवेश किया। उन्हें 1989 में लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा की युवा शाखा के चुनाव प्रभारी के रूप में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बाद में उन्होंने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से विधानसभा चुनाव लड़ा और तीन बार विजयी हुए। वह हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य सचिव की जिम्मेदारियों को भी निभाया। वह नवंबर 2014 से मई 2019 तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे।
उर्वरक, फार्मास्यूटिकल्स, रसायन और पेट्रोरसायन सचिवों ने केंद्रीय मंत्री की अगवानी की।
जे पी नड्डा ने कार्यभार संभालने के बाद उर्वरक, फार्मास्यूटिकल्स, रसायन और पेट्रोरसायन के सचिवों के साथ भी बातचीत की, जहां उन्हें चल रही परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

Related posts

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ,दरभंगा द्वारा 09 दिसम्बर 23 को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत।

rktvnews

देवघर:शिक्षा में सुधार हेतु जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यकः उपविकास आयुक्त देवघर

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 जून 26

rktvnews

समस्तीपुर:दिए तले अंधेरा: डॉ लाभ

rktvnews

भोजपुर:आश्रम से जो सेवा प्रकल्प चलाएं जाते हैं,वो सबके कल्याणार्थ होता है।

rktvnews

क्रिसमस के अवसर पर लिट्रा पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment