RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

सर्व धर्म पूजा के साथ एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का शुभारंभ।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 दिसंबर।राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) 2026 का शुभारंभ 30 दिसंबर, 2025 को दिल्ली कैंट स्थित कारियाप्पा परेड ग्राउंड में “सर्व धर्म पूजा” के साथ हुआ। एक माह तक चलने वाले इस शिविर में कई अंतर-निदेशालय प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिनमें सर्वश्रेष्ठ कैडेट प्रतियोगिता, लघु शस्त्र फायरिंग, कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान मार्चिंग दस्‍ते और फ्लैग एरिया डिजाइनिंग शामिल हैं।
इस वर्ष के गणतंत्र दिवस शिविर में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 898 महिला कैडेट सहित कुल 2406 कैडेट भाग ले रहे हैं। युवा विनिमय कार्यक्रम (वाईईपी) के तहत 25 विदेशी मित्र देशों (एफएफसी) के कैडेट और अधिकारी भी इस समारोह में भाग लेंगे
एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने कैडेट का स्वागत किया और उन्हें गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कैडेट से आग्रह किया कि वे ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की सच्ची भावना से प्रेरित होकर धर्म, भाषा और जाति के भेदभाव को दूर करते हुए चरित्र, सत्यनिष्ठा, निस्वार्थ सेवा, भाईचारा और टीम वर्क जैसे सर्वोच्च गुणों का प्रदर्शन करें।
गणतंत्र दिवस शिविर ‘एकता और अनुशासन’ के अपने आदर्श वाक्य को कायम रखते हुए, देश भर से एनसीसी कैडेट को प्रशिक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसर प्रदान करता है, इससे उनमें देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व की भावना सुदृढ़ होती है।

Related posts

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया EVM/VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने जयपुर शहर में रैन बसेरे का किया निरीक्षण,निराश्रितों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल बांटे।

rktvnews

चतरा:जिला तथा प्रखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटर कि समीक्षात्मक बैठक एवं सम्पूर्णता अभियान से संबंधित बैठक सम्पन्न।

rktvnews

बांग्लादेश जल रहा है, लेकिन हौसले बुलंद हैं!

rktvnews

भोपाल:गुजरात के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का भ्रमण।

rktvnews

देवघर:स्कूली बच्चों के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में सरकार चला रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजना: उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment