RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:मलूटी पर्यटन क्षेत्र में सुदृढ़ होगी प्रकाश व्यवस्था, ट्रांसफॉर्मर अधिष्ठापन कार्य 14 जनवरी तक पूर्ण करने का निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)29 दिसंबर।दुमका जिला अंतर्गत ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध मलूटी पर्यटन क्षेत्र के आसपास एवं मंदिर परिसर में अधिष्ठापित प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ एवं नियमित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इस क्रम में जिला प्रशासन द्वारा ट्रांसफॉर्मर की स्वीकृति प्रदान किए जाने के उपरांत अब इसका अधिष्ठापन एवं विद्युत कनेक्शन का कार्य किया जा रहा है।
इसी संबंध में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा एक समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों को ट्रांसफॉर्मर अधिष्ठापन एवं कनेक्शन कार्य को हर हाल में 14 जनवरी तक पूर्ण करने का स्पष्ट निदेश दिया गया।
ज्ञातव्य हो कि पर्यटन विभाग की ओर से एवं उपायुक्त के सतत अनुश्रवण में पूरे मलूटी ग्राम को प्रकाशमय करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत मंदिर परिसर, पर्यटन क्षेत्र, संपर्क पथ एवं प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त एवं सुदृढ़ प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की सुरक्षा एवं सौंदर्य में वृद्धि होगी।
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि मलूटी जैसे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले पर्यटन स्थल को विकसित कर पर्यटकों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा एवं स्थानीय ग्रामीणों को भी इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

Related posts

रायपुर : रामनामियों ने बताया कि हमारे पूर्वजों ने 150 साल पहले बता दिया था, इसी तिथि पर बनेगा श्रीराम का भव्य मंदिर।

rktvnews

हिन्दी के चलते फिरते विश्वविद्यालय थे पं जगन्नाथ प्रसाद चतुर्वेदी: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोपाल:”स्वास्थ्य प्रबंधन से जीवन प्रबंधन” : मैनेजमेंट गुरु एन. रघुरमन ने दिया जीवन को स्वस्थ व सकारात्मक दिशा में मोड़ने का मंत्र।

rktvnews

खुशी है कि लोगों ने टाइगर 3 में सलमान और मेरे परफोर्मेंस को पसंद किया:इमरान हाशमी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment