
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 नवंबर।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की प्रगति समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित NIC वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में अतिक्रमण-उन्मूलन कार्यक्रम चलाने, वेंडिंग ज़ोन के लिए स्थल चिन्हित करने तथा एम.आर.एफ.(material recovery facility)एवं सम्राट अशोक भवन निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता बुडको को कलेक्ट्रेट तालाब के जीर्णोद्धार कार्य शीघ्र प्रारंभ करने तथा 2025–26 की सूचीबद्ध 21 योजनाओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में डंपिंग यार्ड विकसित कर अपशिष्ट निस्तारण व्यवस्था सुनिश्चित करने को निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर, नगर आयुक्त, प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा, कार्यपालक अभियंता बुडको एवं सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
