RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय वायु सेना की टीम सिंगापुर एयर शो 2024 में भाग लेने पहुंची।

नई दिल्ली/12 फरवरी।भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के 71 कर्मियों की एक टीम सिंगापुर एयर शो 2024 में भाग लेने के लिए सिंगापुर के पया लेबर एयर बेस पहुंची है। इस शो में विश्व प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम पांच उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों (एएलएच) के साथ शानदार हवाई करतबों का प्रदर्शन करेगी। इन हेलीकॉप्‍टरों को ‘ध्रुव’ के नाम से भी जाना जाता है। टीम का प्रवेश या इंडक्‍शन भारतीय वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर III हेवी लिफ्ट परिवहन विमान के माध्‍यम से किया गया।
द्विवार्षिक सिंगापुर एयर शो 20 फरवरी 2024 से शुरु होगा और 24 फरवरी 2024 को समाप्त होगा। इस शो में दुनिया भर के प्रतिभागियों द्वारा विविध हवाई करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा।
सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम का गठन 2003 में किया गया था और उल्लेखनीय है कि उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रदर्शन 2004 में एशियन एयरोस्पेस शो, सिंगापुर में ही हुआ था। पहले-पहल तीन हेलीकॉप्टर फॉर्मेशन के रूप में गठित और विकसित यह सारंग टीम अब पांच-हेलीकॉप्टरों से रोमांचकारी प्रदर्शन करती है और दुनिया भर में 385 से अधिक स्थानों पर 1200 से अधिक प्रदर्शन कर चुकी है।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डिजाइन और परिकल्पित ‘ध्रुव’ हेलीकॉप्टर ऑल वेदर, मल्‍टी -मिशन में सक्षम हेलीकॉप्टर है। यह कठोर, हिंज-लेस रोटार से युक्‍त है, जो इसे अत्यधिक कुशल और सैन्य भूमिकाओं के लिए उपयुक्त बनाते हैं। सारंग टीम द्वारा उड़ाया जाने वाला एएलएच का वेरिएंट एएलएच एमके-I है। इसके अन्य वेरिएंट एएलएच एमके -II, एएलएच एमके -IlI हैं और इसका नवीनतम वेरिएंट एएलएच एमके IV, जो एक सशस्त्र वेरिएंट है।

Related posts

पटना समेत 6 जिलों में सायरन बजते ही बंद होंगी बत्तियां, मई के तीसरे सप्ताह में होगी नागरिक सुरक्षा की बड़ी मॉकड्रिल।

rktvnews

चतरा:कृषि एवं संबद्ध विभागों की समन्वय बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप:एकौना और पिरौटा ने लहराया जीत का परचम।

rktvnews

भोजपुर:सम्राट को बधाई, नीतीश ने स्थापित किए उच्च आदर्श : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:स्वच्छ वातावरण में कदाचारमुक्त सम्पन्न कराएं मैट्रिक परीक्षा :जिलाधिकारी

rktvnews

रामगढ़:भूकंप के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर टेबल टॉक व मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment