RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नितीश-मोदी सरकार मे अपहरण,हत्या,बलात्कार जैसी घटना हो गई है आम, बिहार पुलिस केवल दारू -बालू से अवैध वसूली मे है व्यस्त : मनोज सिंह

बड़हरा के बड़का लाैहर पहुंचा राजद नेताओं का दल।

राजद प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में नाबालिग आदित्य पांडे के परिजनों से राजद नेताओं ने की मुलाकात।

साथ खड़े रहने और न्याय दिलाने की नेताओं ने कही बात।

भोजपुर एसपी से परिजनों द्वारा आवेदन पश्चात समय रहते सुचारू करवाई नहीं करने वालों पर कार्रवाई की मांग।

प्रदेश महासचिव ने एसपी से बात कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का किया आग्रह।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 दिसंबर। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत बडका लौहर गाँव निवासी रजनीकांत पाण्डेय के पुत्र आदित्य पाण्डेय (10 वर्षीय) के संदिग्ध हालात मे हुई मौत की खबर सुन राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह के नेतृत्व मे राजद नेताओं ने पिडित परिवार से मुलाकात की।
इस दौरान मनोज सिंह ने कहा की प्रशासन की लापरवाही से मासूम बच्चे की जान चली गई। नितीश-मोदी सरकार मे अपहरण,हत्या,बलात्कार जैसी घटना आम हो गई है बिहार पुलिस केवल दारू -बालू से अवैध वसूली मे व्यस्त है।
मनोज सिंह ने बताया कि उन्होंने भोजपुर के पुलिस कप्तान से बात कर दोषियो को कडी सजा देने की मांग की और साथ ही परिजनों के लिखित आवेदन के पश्चात भी प्रशानिक कार्रवाई नहीं करने वालों को चिन्हित कर इनपर कारवाई करे क्योंकि उन्होंने परिवार के लिखित आवेदन पर समयानुसार कारवाई नही की।
उन्होंने कहा की राष्ट्रीय जनता दल इस दुख की घडी मे पिडित परिवार के साथ है और न्याय दिलाने के लिए पूर्णतः प्रयासरत भी।
वही संयुक्त रूप से राजद नेता अनिल यादव,विनोद चंद्रवंशी,जयराम यादव ने पिडित परिवार के न्याय की मांग की और दोषियों को चिन्हित कर कडी से कडी सजा देने की प्रशासन से मांग की।
मौके पर राजद नेता प्रिंस ठाकुर,लक्ष्मण सिंह,भोला जी, छोटू यादव,सहित दर्जनो राजद नेता उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया गया नमन।

rktvnews

जयपुर:गलत तरीके से मानव अंग प्रत्यारोपण के मामले में एफआईआर दर्ज।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ में 368 करोड़ रूपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा की गुणवत्ता पर ही देश की उन्नति है निर्भर:कुलपति

rktvnews

आरा रेलवे जंक्शन विश्वस्तरीय स्टेशन बनेगा!रमना मैदान सुन्दर और अतिक्रमण मुक्त होगा साथ ही वीर कुँवर सिंह पार्क का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा:आर.के.सिंह

rktvnews

आसान नहीं है डगर तीसरे टर्म की।

rktvnews

Leave a Comment