RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उप विकास आयुक्त ने किया मोहनपुर प्रखंड का निरीक्षण।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)29 दिसंबर।आज उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा द्वारा मोहनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत कटवन का कार्यालय निरीक्षण के अलावा क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न मनरेगा और अबुआ आवास योजनाओं का एरिया ऑफिसर ऐप द्वारा निरिक्षण किया गया। इसके अलावा विभिन्न आवास योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, जो लाभुक योजनाओं को पूर्ण करने में दिलचस्पी नहीं ले रहें हैं उन्हें नोटिस करने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के निरीक्षण के क्रम में पाई गयी त्रुटियों का निराकरण करने का निर्देश उपस्थित पदाधिकारियों को दिया गया तथा ससमय एवं पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश दिया गया। आगे पंचायत निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गरीब एवं असहाय लाभुकों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। साथ ही मनरेगा की पुरानी योजनाओं (वित्त वर्ष 2022-23 से पूर्व की ) को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
विभागीय निर्देश के आलोक में एस एन ए स्पर्श के माध्यम से मनरेगा योजनाओं में भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी,मोहनपुर संतोष कुमार चौधरी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मोहनपुर,पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि,पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, आदि उपस्थित थे।

Related posts

उत्तर प्रदेश: बागपत:जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:धर्म ही जीवन का आधार है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

वाणिज्य कर विभाग की इनपुट टैक्स क्रेडिट से शत प्रतिशत कर भुगतान व सेकेंड हैंड कार बिक्री करने वालों ब्यवसाइयों के विरुद्ध कार्रवाई।

rktvnews

मोदी सरकार के 09 वर्षो के दौरान युवाओं को केंद्र में रखा गया और उनके दरवाजे पर अनेक अवसर दस्तक दे रहे है : डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

देहरादून:अटल स्मृति व्याख्यान माला-2025 कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

आग का घूंट पीती हूं, पीती हूं और फिर से पीती हूं, मैं नशे में हूं : कमला सुरैय्या

rktvnews

Leave a Comment