RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:भाव और कर्म भगवान को समर्पित करना ही सच्ची भक्ति : जीयर स्वामी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 दिसंबर।श्री हनुमान मंदिर, बड़ी मठिया, आरा में जीयर स्वामी के पावन आगमन से क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। उनके आगमन की सूचना पर मंदिर परिसर में भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।श्री हनुमान मंदिर, बड़ी मठिया में 11 दिवसीय श्री राम नाम जप अनुष्ठान सह साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 15 दिसंबर 2025 से किया जा रहा था, जिसका भव्य समापन 26 दिसंबर 2025 को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा के साथ संपन्न हुआ। जीयर स्वामी का आगमन 25 दिसंबर 2025 को बड़ी मठिया में हुआ था।कथा के दौरान जीयर स्वामी ने श्रीमद्भागवत के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि जीवन की प्रत्येक वस्तु, भाव और कर्म भगवान को समर्पित करना ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने आरा शहर को समर्पण की भूमि बताते हुए कहा कि यहां के श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और भक्ति भाव विद्यमान है।यह संपूर्ण धार्मिक आयोजन पूज्य अयोध्यानाथ स्वामी जी, जो परम् पूज्य जीयर स्वामी जी के शिष्य एवं श्री हनुमान मंदिर, बड़ी मठिया के वर्तमान महंत हैं, के सान्निध्य और कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जीयर स्वामी ने समस्त आरा वासियों को रामनवमी 2026 के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पधारने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि 20 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक अयोध्या में रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रामकिंकर दास जी, कवि स्वामी संजय स्वामी, गांधी स्वामी, मल्लू बाबा, बिट्टू सिंह, दीपक तिवारी, वीरेंद्र दुबे, राजीव रंजन, अरविंद पांडे, मुकेश सिंह, बिनोद प्रसाद, पपलू सोनी, दीपक केशरी सहित अनेक श्रद्धालु सक्रिय रूप से जुड़े रहे। साथ ही, भारी संख्या में उपस्थित भक्तों ने सेवा और सहयोग के माध्यम से इस धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक सफलता प्रदान की।

Related posts

प्रधानमंत्री 26 सितंबर को जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

rktvnews

निर्माणाधीन थाना भवन का मुख्यमंत्री द्वारा किया गया शिलान्यास!शिलान्यास बना चर्चा का विषय।

rktvnews

नारनौल:विकसित भारत संकल्प यात्रा!यात्रा की तैयारियों को लेकर एडीसी वैशाली सिंह ने मुख्य सचिव के साथ की वीसी

rktvnews

मध्यप्रदेश:छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान 26 अप्रैल को,सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान।

rktvnews

भोजपुर: विश्व मानवाधिकार दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर मत्स्य पालकों को किया गया सम्मानित, मत्स्य पलकों के बीच 1 करोड़ 60 लाख मत्स्य स्पॉन का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment