RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:हत्या कांड में संलिप्त अपराधकर्मी अवैध आग्नेयास्त्र एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)23 जून।भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि चाँदी थानान्तर्गत हत्या के कांड में संलिप्त एक अपराधकर्मी अवैध आग्नेयास्त्र एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार।
वादी सुरेन्द्र यादव, पिता-स्व० जटाधारी यादव, सा०-रतनपुर, थाना-चाँदी, जिला-भोजपुर दिनांक-21.06.24 को समय करीब 20.00 बजे वादी का छोटा बेटा विशाल उर्फ शत्रुधन यादव बाजार से लौटकर अपने घर पर आया था, उसी समय उसके गाँव के नामजद 08-10 व्यक्ति एवं 02-03 अज्ञात व्यक्तियों ने वादी के लड़के को गाली-गलौज करते हुए वादी के घर से कुछ दूरी पर ले जाकर मारपीट करने लगे। मारपीट के कम में नामद 08-10 व्यक्ति में से कौशल कुमार, पे०-लक्ष्मण यादव, सा० रतनपुर, थाना-चांदी, जिला-भोजपुर के द्वारा वादी के बेटे विशाल उर्फ शत्रुधन यादव को पिस्टल से गोली मार दी, गोली लगने से वादी का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ईलाज हेतु सदर अस्पताल, भोजपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों के द्वारा इसे मृत घोषित कर दिया गया। बादी के द्वारा आरोप लगाया गया है कि उक्त घटना का कारण अवैध शराब की बिक्री का इनके बेटे विशाल उर्फ शत्रुधन यादव द्वारा विरोध करना बताया जा रहा है। उक्त घटना के संबंध में वादी के द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर चाँदी थाना कांड सं0-77/24 दिनांक-22.06.24 धारा-147/148/149/323/341/504/302 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी)ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया तथा उक्त कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पु०अ०नि० अनिल कुमार, थानाध्यक्ष, चॉदी थाना, डी०आई०यू० टीम, पु०अ०नि० रामवीर शर्मा, संदेश थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आसूचना संकलन / तकनीकी आसूचना के आधार पर उक्त कांड में संलिप्त अभियुक्त मुन्ना कुमार, पिता लक्ष्मण यादव, सा० रतनपुर, थाना-चाँदी, जिला-भोजपुर को दिनांक-22.06.2024 की रात्रि में रामपुर से रेड /छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। उक्त कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु रेड /छापामारी की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी (1) मुन्ना कुमार, पिता लक्ष्मण यादव, सा०-रतनपुर, थाना-चाँदी, जिला-भोजपुर बरामदगी- (1) 01 देशी पिस्टल (ii) 05 जिंदा कारतूस

Related posts

भोजपुर:सभी प्रखण्डों में हो अग्निशमन की गाड़ी की व्यवस्था, किसानों के जले फसल का मुआवजा दे सरकार: सुदामा प्रसाद

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के लिए लगभग एक लाख करोड़ रुपये की 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

AYS Developers दुनिया के सबसे बड़े रियल एस्टेट ट्रेनिंग सेशन का एक गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं।

rktvnews

एक पौधा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पौधा वितरित।

rktvnews

बैड कोलेस्ट्रॉल की अधिकता फर्टिलिटी पर डाल सकती है असर- डॉ. चंचल शर्मा

rktvnews

वाइस एडमिरल किरण देशमुख, एवीएसएम, वीएसएम, ने मैटरियल प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment