RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:साईकिल पोलो जैसा खेल आरा की धरती पर आयोजित होना गर्व की बात : मंत्री संजय सिंह टाइगर

उद्घाटन मैच में बिहार ने दिल्ली को 10 गोल से हराया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 दिसंबर।आरा के मझौवां हवाई अड्डा मैदान पर चार दिवसीय राष्ट्रीय साईकिल पोलो प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया। इस मौके आरा नगर की प्रथम महिला और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि इंदु देवी भी उपस्थित थीं।इसकी जानकारी ऑल बिहार साईकिल पोलो एसोसिएशन के प्रदेश सचिव चन्दन पाण्डेय ने दी। श्री पाण्डेय ने बताया कि आज से शुभारंभ होकर आगामी 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली इस साईकिल पोलो प्रतियोगिता के दौरान 46 वीं राष्ट्रीय (मेंस) , 44 वीं जुनियर बालक, तथा 40 वीं सब जुनियर बालक राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें भारतीय वायुसेना, भारतीय सेना एवं प्रादेशिक सेना के साथ साथ 25 राज्यों की टीमें भाग लेरही हैं। इस से पूर्व अपने उद्घाटन भाषण में माननीय मंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि साईकिल पोलो जैसा खेल हमारे राज्य और आरा की धरती पर आयोजित होना गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में इस खेल को राज्य सरकार से हर संभव मदद दिलाने का भी आश्वासन दिया ।साथ ही इस बृहद प्रतियोगिता को आयोजित करने के लिए आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार भी प्रकट किया। वहीं नगर की प्रथम महिला महापौर इंदु देवी ने भी आयोजन की सफलता की शुभकामना देते हुए हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। जबकि स्वागत भाषण के अपने संबोधन में बोलते हुए RVS पब्लिक स्कूल की निदेशिका डॉ कांति सिंह ने खेल और खिलाड़ियों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन चन्दन पाण्डेय ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन डॉ विजयेश ने किया। इस मौके पर साईकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सुबेंदु मालिक, महासचिव दिनेश सर्वे, अमृता कुमारी सिसोदिया, शिवानी रॉय, अब्दुल्ला सिद्दीकी, प्रमोद पाण्डेय, विंग कमांडर एम एल नायक, मिलिंद पटले चंदर राव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
सीनियर पुरुष वर्ग के खेले गए उद्घाटन मैच में बिहार ने दिल्ली को शून्य के मुकाबले 10 गोल से हरा कर अगले चरण में प्रवेश किया। खेल गए बाकी मैचों के परिणाम इस प्रकार है।
छत्तीसगढ़ ने केरला को 10- 00 से पश्चिम बंगाल ने आंध्र प्रदेश को 0 के मुकाबले 10 गोल से ओडिशा ने तेलंगाना ने ओडिशा को 0 के मुकाबले 1गोल से, आंध्रा ने आसाम को 0 के मुकाबले 01 गोल से हराया, जबकि तेलंगाना न हिमाचल को एक गोल से , केरला ने तमिलनाडु को 12 गोल से, तमिलनाडु ने जम्मू कश्मीर को 6 गोल से हराया वही बिहार ने दिल्ली को 10 गोल से हराया वहीं वायु सेना की टीम ने 13 गोल से हराया।

Related posts

बागपत:नवागंतुक अधिशासी अधिकारी के.के. भड़ाना ने संभाला बागपत नगर पालिका का चार्ज।

rktvnews

राजस्थान:एसडीआरएफ व एनडीआरएफ का संयुक्त ऑपरेशन -दौसा में 35 फीट गड्ढे में फंसी 2 साल की मासूम नीरू को किया रेस्क्यू ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 अप्रैल 25

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 मार्च 26

rktvnews

बजट 2024 सबका साथ,सबका विकास,भविष्य की गारंटी और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करनेवाला: दुर्गा राज

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए-एमडीए 2023 की तैयारी को लेकर की गई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment