RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया EVM-VVPAT वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)04 जून।भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार प्रखण्ड परिसर बक्सर स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ० विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
बताया गया कि निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयर हाउस में लगा हुआ CCTV तथा अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जाँच की गई। वेयर हाउस में साफ-सफाई एवं बिजली संचालन आदि की व्यवस्था हेतु उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर के साथ- साथ मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों यथा- बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), इंडियन नेशनल कॉग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी एवं कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट लेबिनिस्ट (लिबरेशन) के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री द्वारा “अभियान बसेरा” के तहत पर्चा वितरण।

rktvnews

भाजपा भोजपुर द्वारा आगामी कार्यक्रमो और केन्द्रीय योजनाओ के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

देश के कोयला उत्पादन में अप्रैल 2025 में पिछले वर्ष की तुलना में 3.63% की बढ़ोत्तरी हुई।

rktvnews

भोजपुर:लोकसभा एवं अगिऑव विधानसभा के उपचुनाव को ले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का जिला स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- 1.78 करोड़ से ज्यादा परिवारों का हो चुका रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

हकमारी होने पर ओबीसी ईंट से ईंट बजा देगा : उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव

rktvnews

Leave a Comment