RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जनहित परिवार भोजपुर द्वारा चलाया जाएगा घर-घर स्वदेशी अभियान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 दिसंबर।आज जनहित परिवार के जिला कार्यालय में संस्था की ओर से आगामी 26 जनवरी 2026 तक चलाए जाने वाले ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ अभियान की शुरुआत उपस्थित साहित्यकारों द्वारा जगत् नंदन सहाय की अध्यक्षता में किया गया। घर-घर स्वदेशी अभियान का स्टीकर जारी करते हुए जगत् नंदन सहाय ने कहा कि आज देश के हर कोने में घर-घर तिरंगा अभियान की तरह घर-घर स्वदेशी अभियान गूंज रहा है। सभापति अतुल प्रकाश ने कहा कि स्वदेशी की पहल से न केवल भारतीय उत्पादों और तकनीक को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रत्येक नागरिक अपने योगदान से राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया में भागीदार बनेगा। स्वदेशी की यह भावना न केवल आर्थिक रूप से, बल्कि मानसिक और सांस्कृतिक रूप से भी भारत को सशक्त बनाएगी।
सभा में अपने-अपने विचार एवं कविता प्रस्तुत वालों में डॉ. किरण कुमारी, डॉ रेणू मिश्रा, डा. ममता मिश्रा, हरेराम सिंह, जन्मेजय ओझा , कुंवर सिंह, नंदकिशोर सिंह कमल, शरद सिंह, सुरेश प्रसाद, जय नारायण पांडे, गोपाल प्रसाद उर्फ़ साधू जी आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर आयोजित प्रतिनिधि सभा की बैठक में चुनाव प्रभारी हरेराम सिंह ने आगामी सत्र 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद के लिए डॉ. ममता मिश्रा का नामांकन पत्र ग्रहण किया। डॉ ममता मिश्रा के नाम का प्रस्ताव वर्तमान अध्यक्ष जगत् नंदन सहाय थे तथा समर्थक वर्तमान सचिवनंदकिशोर सिंह कमल थे।
मंच का संचालन नंदकिशोर कमल ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन हरेराम सिंह ने किया।

Related posts

वर्ष 2023 की समाप्ति एवं नव वर्ष 2024 को लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया द्वारा किया गया एडवाइजरी जारी।

rktvnews

संयुक्त परिवार: मनुष्य के समुचित विकास का आधार।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज सहकारिता मंत्रालय में नेशनल कॉपरेटिव आर्गेनिक लिमिटेड (NCOL) की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

जयपुर:डीजीपी राजीव कुमार शर्मा से यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात— मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहारिक पुनर्वास पर केंद्रित रहा उच्चस्तरीय संवाद।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment