RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

वर्ष 2023 की समाप्ति एवं नव वर्ष 2024 को लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया द्वारा किया गया एडवाइजरी जारी।

सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी,सन्नी राज

चतरा/ झारखंड 31 दिसंबर।वर्ष 2023 की समाप्ति एवं नव वर्ष 2024 के अवसर पर चतरा अनुमण्डल क्षेत्र अन्तर्गत क्लब, होटल, बार एवं रेस्टुरेन्ट में डीजे बैण्ड एवं अन्य कार्यक्रम किये जाने तथा वर्ष 2024 के आगमन के अवसर पर विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पिकनिक मनाने हेतु अत्याधिक संख्या में लोगों के एकत्रित होने की संभावना है। नवयुवकों द्वारा नशे का सेवन कर तेज रफ्तार में ड्राईविंग किये जाने के फलस्वरूप सड़क दुर्घटना, असामाजिक तत्वों द्वारा मौके का फायदा उठाकर छिनतई/दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो तथा विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण हेतु दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति विभिन्न पर्यटन स्थलों पर की गई। जिसके आलोक में निम्न (Advisory) जारी किये गए है।

1. किसी भी व्यक्ति के द्वारा पर्यटन स्थल पर प्रतिबंधित क्षेत्र में जाकर फोटोग्राफ/विडियोग्राफी करना प्रतिबंधित किया जाता है।

2. किसी भी व्यक्ति के द्वारा नशे का सेवन कर वाहन चलाने पर प्रतिबंधित रहेगा।

3. पर्यटन स्थल पर भड़काऊ गाना बजाना प्रतिबंधित रहेगा।

4. पर्यटन स्थल में ध्वनि विस्तारक यंत्र की ध्वनि 40-50 डेसीबल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

5. कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का घातक हथियार यथा-लाठी, भाला, गड़ासा, तीन-धनुष या किसी प्रकार का आग्नेयास्त्र या विस्फोटक पदार्थ लेकर पर्यटन स्थल पर नहीं चलेंगे।

6. कोई भी व्यक्ति के द्वारा कोई ऐसा कार्य नहीं किया जाएगा जिससे विभिन्न जातियों और धार्मिक या भाषायी समुदायों के बीच घृणा की भावना उत्पन्न हो।

7. कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक समाचार/सूचना पोस्ट नहीं करें, जिससे सामाजिक सद्भाव बिगड़े।

8. यदि किसी सोशल मिडिया ग्रुप या व्यक्तियों द्वारा ऐसा आपत्तिजनक सूचना/समाचार/भड़काऊ सूचना/विडियो को पोस्ट या प्रसारित किया जाता है तो उसके विरूद्ध Information Technology Act-66(A), 69 (A) एवं भारतीय दण्ड विधान की धारा-295A, 153A, 499, 505, 509, 124A एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत दण्डित किये जायेंगे।

Related posts

भोजपुर:स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण (SSG) 2025 के लोगो का जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सहारा वृद्धाश्रम का भव्य शुभारंभ, बुजुर्गों के सम्मान की दिशा में अहम पहल।

rktvnews

भोजपुर:मानस में पुरुष पात्र वैभव पूर्ण कृति है: प्रो डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

नौसेना प्रमुख का श्रीलंका दौरा।

rktvnews

ग्वालियर:ध्वनि विस्तारक यंत्रों के दुरुपयोग और खुले में माँस-मछली की बिक्री रोकने की मुहिम जारी।

rktvnews

Leave a Comment