RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक।

RKTV NEWS/सारण(छपरा)13 मार्च।जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आहुत की गई।
बताया गया कि वर्त्तमान वित्तीय वर्ष में इस अधिनियम के तहत 684 लाभुकों को लगभग 4.02 करोड़ रुपये के अनुदान का भुगतान किया गया है। साथ ही अद्यतन 48 लोगों को पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। इन सभी लोगों को फरवरी माह तक के पेंशन का भुगतान किया गया है।
न्यायालय में गवाही देने जाने वाले लोगों को नियमानुसार यात्रा भत्ता का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने इस अधिनियम के तहत दर्ज वैसे मामले जिसमें घर के कमाऊ सदस्य की हत्या होने पर आश्रित को नौकरी देने का प्रावधान है, में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, उपविकास आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी,लोक अभियोजक सहित अन्य सदस्यगण तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी सभी थाना प्रभारी जुड़े थे।

Related posts

साहित्य सम्मेलन में काव्य-पुस्तक ‘दो भिक्षुणियाँ’ का हुआ लोकार्पण, हुई कवि-गोष्ठी।

rktvnews

भोजपुर: विश्वविद्यालय की वेबसाइट है ठप्प😲भोजपुरी छात्र संघ ने की निवारण की मांग।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करे नितीश सरकार-शिवप्रकाश रंजन, अगिआंव विधायक

rktvnews

दुमका:पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु दुमका फॉरेस्ट डिविजन द्वारा पांच दिवसीय विशेष अभियान का सफल आयोजन।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला स्तरीय इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ी संभाग के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा।

rktvnews

खतरों से जूझकर काम करते हैं सफाई कार्मिक, इनके हितों की हो सुरक्षा:जैदिया

rktvnews

Leave a Comment