RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका के बक्शीबांध में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का कार्य प्रारंभ।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)25 दिसंबर। बुधवार को दुमका जिले के बक्शीबांध क्षेत्र में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) प्लांट के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ हो गया है। यह परियोजना जिले में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा ठोस कचरे के वैज्ञानिक निपटान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
इस प्लांट के शुरू होने से नगर क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण कर उसका वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण किया जाएगा। गीले कचरे से खाद (कम्पोस्ट) का निर्माण किया जाएगा, जबकि सूखे कचरे का पुनर्चक्रण (री-साइक्लिंग) कर उसका उचित उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। इससे खुले में कचरा फेंके जाने की समस्या पर रोक लगेगी और स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल दुमका के निर्माण में सहायता मिलेगी।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के माध्यम से न केवल कचरा प्रबंधन की व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। प्लांट के संचालन से स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति में भी जिले को मजबूती मिलेगी।
जिला प्रशासन द्वारा निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया गया है कि कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। साथ ही, निर्माण कार्य के दौरान पर्यावरणीय मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने 69 लाख की निर्माणाधीन परियोजना पशु चिकित्सालय पिलाना का किया निरीक्षण।

rktvnews

श्रद्धांजलि सभा सह शोक सभा का आयोजन।

rktvnews

दुर्ग : आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, होटल एवं ढाबों तथा मुख्य मार्गों में किया जा रहा जाँच।

rktvnews

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के बैनर तले “चलो करें आवास पूरा” अभियान के तहत उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म और हत्या कांड के विरोध में ऑल इंडिया अभिभावक संघ ने किया विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

सोनपुर मेला क्षेत्र में आउटडोर स्पोर्ट्स का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment