RK TV News
खबरें
Breaking News

भारतीय रक्षा लेखा सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 24 दिसंबर।भारतीय रक्षा लेखा सेवा के वर्ष 2024 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने आज (24 दिसंबर, 2025) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
इन अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय रक्षा लेखा सेवा के अधिकारी भारतीय सशस्त्र बलों और संबद्ध संगठनों के वित्तीय संसाधनों के प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बजट बनाने और लेखांकन से लेकर लेखापरीक्षा, भुगतान, वित्तीय परामर्श और रक्षा व्यय में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तक – उनकी भूमिका का सीधा प्रभाव परिचालन तत्परता और रक्षा अवसंरचना के विकास पर पड़ता है। उन्होंने उन्हें सलाह दी कि रक्षा सेवाओं के प्रधान लेखा और वित्तीय प्राधिकारी के रूप में उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे हमारे सशस्त्र बलों के सामने आने वाली विशिष्ट चुनौतियों, कठिनाइयों और परिचालन वास्तविकताओं को भली-भांति समझें।
राष्ट्रपति ने कहा कि हम तीव्र परिवर्तन के दौर में रह रहे हैं। बदलता भू-राजनीतिक वातावरण और उभरती सुरक्षा चुनौतियां त्वरित, अधिक कुशल और सटीक निर्णय लेने की मांग करती हैं। साथ ही, व्यावसायिक प्रक्रियाएं अधिक जटिल और प्रौद्योगिकी-संचालित होती जा रही हैं। इस संदर्भ में, रक्षा लेखा विभाग को निरंतर अनुकूलन, नवाचार और आधुनिकीकरण करना चाहिए। स्वदेशी उत्पादन को प्रोत्साहित करके, स्थानीय आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करके और घरेलू उद्योग को बढ़ावा देकर भारत सरकार के महत्वाकांक्षी ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को सक्रिय रूप से समर्थन देने की भी तत्काल आवश्यकता है। भारतीय रक्षा लेखा सेवा के अधिकारी भी एक आत्मनिर्भर और मज़बूत रक्षा इको-सिस्टम के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।
राष्ट्रपति ने आईडीएएस के अधिकारियों से आजीवन सीखने, जिज्ञासु बने रहने और आत्मविश्वास के साथ बदलाव को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने उन्हें यह भी स्मरण कराया कि सेवा का वास्तविक मापदंड पद या मान्यता में नहीं, बल्कि संस्थानों के प्रभावी संचालन और नागरिकों के कल्याण में उनके सतत योगदान में निहित होता है।

Related posts

भोजपुर:पीजी जन्तु विज्ञान विभाग में लार्वल फ़ार्म आफ इनवर्टेब्रेट्स पर हुआ सेमिनार।

rktvnews

दरभंगा:निर्वाचक सूची विशेष प्रेक्षक की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं सभी विधानसभा क्षेत्रो के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

rktvnews

मां की हत्या में पुत्र गिरफ्तार!मामला करनामेपुर ओपी थाने क्षेत्र का।

rktvnews

नई दिल्ली:विनिता की कलाकृति की प्रदर्शनी।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने शहीद सोमबीर के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में ₹50 लाख की धनराशि की स्वीकृति।

rktvnews

सफलता की कहानी:वित्तीय समावेशन से समृद्धि की ओर कदम बढ़ा रही हैं महिलाएँ।

rktvnews

Leave a Comment