RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के सी गुप्ता को विदाई,प्रमुख सचिव डॉ. कोठारी का हुआ स्वागत।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 30 जुलाई।राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता को स्थानांतरण पर राजभवन के जवाहर खंड में भावभीनी विदाई दी गई। नवागत प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी का आत्मीय स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने राजभवन में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और अधिकारियों की कार्यकुशलता एवं विभिन्न आयोजनों की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने राजभवन में बिताए समय को अविस्मरणीय बताया।
राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव सहित अन्य अधिकारियों ने श्री गुप्ता के कार्यकाल से जुड़े संस्मरण साझा किए। राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्री गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

Related posts

मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड, कोलकाता में 25टी बोलार्ड पुल टग, भीष्म का शुभारंभ।

rktvnews

रांची:अबुआ आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत पत्र वितरण समारोह एवं मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने वर्ष 2023 और 2024 के लिए राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 जुलाई : 24

rktvnews

मेघालय के अनानास को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्‍यता मिलने से प्रसन्‍नता का अनुभव, इसके वे हकदार भी हैं: प्रधानमंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर कारगिल युद्ध के नायकों को याद किया।

rktvnews

Leave a Comment