RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:कोईलवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 125 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।

कोईलवर/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 दिसंबर।शराबबंदी कानून के तहत कोईलवर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक कार से ऑफिसर चॉइस ओरिजनल विस्की 180 एमएल के 696 पीस, कुल 125.28 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तस्करों की पहचान सूरज साहनी एवं अंगूसदिन के रूप में की गई है। दोनों तस्कर उत्तर प्रदेश के बिरती एवं तरया सुजान के निवासी बताए जा रहे हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नरोतम चंद्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कार के माध्यम से शराब की खेप आरा से छपरा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने मनभावन होटल के समीप घेराबंदी कर वाहन की जांच की, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने कार को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

भोजपुर: 1 जुलाई से जिले के सभी शिक्षको की ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य: डीडीसी

rktvnews

बकरी अब पढ़ने चल : बाल हृदय से अनंत आकाश तक की यात्रा

rktvnews

भोजपुर पुलिस की वर्ष 2023 की महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ।

rktvnews

झारखंड:राष्ट्रपति के देवघर आगमन को यादगार बनायेः मुख्य सचिव

rktvnews

19 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

विशेष सचिव (सहकारिता) ने सौर संचालित कोल्ड स्टोरेज का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment