RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गठित चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी को लेकर दिए कड़े निर्देश।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)26 अक्टूबर।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन,2025 को लेकर वैशाली जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में कार्यरत 24 SST चेक पोस्ट एवं 11 मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट पर तैनात दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव कार्य को सम्पन्न कराने के लिए सघन रुप से चेकिंग अभियान चलाने का निदेश दिया गया, साथ ही इस बात के भी निर्देश दिये गये कि चेकिंग के क्रम में किसी प्रकार की शिथिलता नही बरती जाय।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्य में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल (CAPF), स्टेटिक सर्विलेंस टीम (SST), फ्लाइंग स्क्वाड टीम (FST) तथा बहु-एजेंसी जांच चौकियों (Multi Agency Checkpost) की टीम को संदिग्ध वाहन या व्यक्ति की तलाशी एवं आवश्यकतानुसार जब्ती की करवाई को लेकर व्यापक दिशा निर्देश दिए |
उल्लेखनीय है कि वैशाली जिले में कुल 35 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जहां वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इन सभी चेकपोस्टों पर महिला गार्डों की भी तैनाती की गई है, ताकि जांच के दौरान महिला यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जा सके। महिला सुरक्षा बल की उपस्थिति से जांच प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और संवेदनशील बनाया गया है।
जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियो को यह भी निर्देश दिये गये कि डयूटी के क्रम में चेक पोस्ट से अनुपस्थित पाये जाने पर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि वैशाली के 08 विधान सभा क्षेत्रों में प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में तीन तीन SST चेक पोस्ट का गठन किया गया है तथा आठ आठ घंटे के हिसाब से प्रत्येक चेक पोस्ट पर तीन टीमे 24 घंटे कार्यरत् है।
SST चेक पोस्ट पर किये जाने वाले कार्य की जॉच हेतु दिनांक 25.10.2025 को जिला पदाधिकारी, वैशाली एवं पुलिस अधीक्षक, वैशाली द्वारा जिले में कार्यरत अनेक SST Check post का औचक निरीक्षण किया गया तथा वहां पर कार्य करने वाले पदाधिकारियों द्वारा संधारित पंजी की जाँच करते हुए उन्हे समुचित निर्देश भी दिये गये। निरीक्षण के क्रम में दोनों अधिकारियों ने स्वयं भ्रमणशील रह कर विभिन्न चेक पोस्ट का जायजा लिया गया । उन्होंने वहां तैनात पदाधिकारियों एवं पुलिस बल से सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की जांच प्रक्रिया तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

Related posts

जयपुर:राज्यपाल से राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने की मुलाकात।

rktvnews

रोहतास : डीएम की अध्यक्षता में अनु॰ जाति एवं जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविर के आयोजन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर जिला न्यायालय में मना संविधान दिवस।

rktvnews

राष्ट्रपति ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ निष्पादन।

rktvnews

राष्ट्रपति कल विश्व होम्योपैथी दिवस 2024 पर एक होम्योपैथिक संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगी।

rktvnews

Leave a Comment