RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: भारतवंशी भारतीय संस्कृति के सच्चे संवाहक, जहां—जहां भारतवंशी गए, वहां का विकास किया : राज्यपाल

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)24 सितम्बर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि जहां जहां भारतवंशी गए हैं, उस देश के विकास में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतवंशियों ने अपनी परंपरागत विशेषताओं को स्थानीय सांस्कृतिक धारा में सम्मिलित करके विदेशी राष्ट्रों को समृद्ध किया है।
श्री बागडे सोमवार को राजभवन से कनाडा में आयोजित ‘विदेश में भारतवंशी संस्कृति’ विषयक वेबिनार में संबोधित कर रहे थे।
श्री बागडे ने इस दौरान कहा कि भारतवंशी जहां—जहां बसे हैं, वहाँ के राष्ट्रीय एवं सामाजिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने राजस्थान के उन लोगों को भी स्मरण किया जिन्होंने विदेशों में जाकर राज्य व देश का नाम रोशन किया है।
राज्यपाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘गुरूजी’ का स्मरण करते हुए कहा कि वह कहा करते थे, ‘यह संपूर्ण विश्व मेरा घर है।’ उन्होंने कहा कि गुरूजी यह बात इसीलिए कहते थे कि भारतवंशी कहीं भी जाते हैं तो उस देश को अपना घर मानकर वहां के विकास के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने भारतीय ज्ञान परम्परा की भी इस दौरान विशेष चर्चा की तथा कहा कि आचार्य कणाद ने सबसे पहले परमाणु संरचना पर विश्वभर में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शून्य एवं दशमलव की खोज भारत में ही हुई। इस खोज ने ही विश्वभर में गणितीय जटिलताओं को खत्म किया है। उन्होंने जगदीशचन्द्र बसु द्वारा ‘माइक्रोवेव’, ‘बायोफिजिक्स’ और ‘प्लांट न्यूरोबायोलॉजी’ के प्रवर्तक रहने और आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे द्वारा ‘हिंदू रसायन विज्ञान के इतिहास’ आदि की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय विज्ञान आरंभ से ही समृद्ध रहा है। इसने विश्वभर को विकास की प्रेरणा दी।

Related posts

भोजपुर: जिला पदाधिकारी ने किया बरुही महादलित टोला एवं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड : 14 डोगरा बटालियन के प्लेटिनम जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए राज्यपाल।

rktvnews

मऊ:अंत्येष्टि में गए वृद्ध की डूबने से मौत।

rktvnews

आरा सदर अस्पताल के आईसीटीसी एवं एआरटी केंद्र का औचक निरीक्षण।

rktvnews

संविधान के मौलिक अधिकारों का हनन है बिहार अध्यापक नियमावली-2023:कुमार साहब

rktvnews

गढ़वा: नगरपालिका चुनाव:प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment