RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ,पटना ने संगठन के अधिकारियों और सदस्यों को पत्र जारी कर संघ के होने वाले आंदोलनों से अवगत कराया।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,30 अप्रैल।बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, पटना के महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने एक पत्र सभी प्रमंडलीय/जिला सचिव सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को प्रेषित कर राज्य कार्यकारिणी के फैसले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है की कल 1 मई 23 के प्रदर्शन के बाद प्रमंडल स्तर पर 20 मई 23 को पूरे राज्य में प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा साथ ही आयुक्त के माध्यम से ज्ञापन भी दिया जायेगा।पत्र में इसके सफल आयोजन हेतु प्रमंडल की विस्तारित बैठक आहूत करने की बात कही गई है।संघ द्वारा जारी पत्र में 22 मई 23 से ग्रीष्मावकाश के पूर्व तक जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम जारी रखने और प्रत्येक शिक्षकों द्वारा काला बिल्ला व प्रतिरोध बैच लगा विद्यालय सहित आवश्यक कार्यों का निष्पादन करते रहने की बात कही गई है।संघ के सचिव ने विधान मंडल सत्र की अधिसूचना पश्चात घेरा डालो डेरा डालो की सूचना देने की बात भी अपने पत्र के माध्यम से बताई है ।

Related posts

व्यंग्य🤪 तेरा दर्द न जाने कोय!

rktvnews

प्रशांत किशोर ने गृह मंत्री अमित शाह पर किया बड़ा हमला, बोले – चुनाव से पहले हार के डर से अमित शाह ने दानापुर के जन सुराज उम्मीदवार अखिलेश साह को दिनभर साथ बैठाकर रखा और नामांकन नहीं करने दिया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

उज्जैन:विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाएं :कलेक्टर, नीरज कुमार सिंह

rktvnews

25 लाख की लागत से चांदगढ़ कुटी में बनाया जाएगा मंगल भवन।

rktvnews

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज मे वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment